Nagaland Assembly Election: 60 विधायकों में भी एक भी महिला नहीं
नई दिल्ली। नव निर्वाचित नागालैंड विधानसभा में 60 विधायकों में से,एक भी महिला विधायक भी नहीं है। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सिर्फ 2 विधायक हैं। अनुसार 60 विधायकों में से 2 (3%) विधायकों ने आपराधिक मामले घोषित किये हैं। 2013 में नागालैंड विधानसभा चुनावों के दौरान 59 विधायकों का विश्लेषण किया गया था जिसमें 1 (2%) विधायक ने आपराधिक मामले की जानकारी दी थी। एनडीपीपी के 17 विधायकों में से 1 (6%) और भाजपा के 12 विधायकों में से 1 (8%) ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किये हैं।

45 विधायक करोड़पति हैं
रिपोर्ट के अनुसार 60 नए नियुक्त विधायकों में से 45 करोड़पति हैं। 2013 में 36 करोड़पति विधायक थे। एनपीएफ के 27 विधायकों में से 20 (74%), एनडीपीपी के 17 विधायकों में से 13 (77%), भाजपा के 12 विधायकों में से 9 (75%) और जेडी (यू) और एनपीपी और स्वतंत्र से प्रत्येक के 1 विधायक हैं। इनके पास एक करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है।

संपत्ति का औसत 5.16 करोड़ है
2018 में चुने गए विधायकों की संपत्ति का औसत 5.16 करोड़ है जो 2013 में, 3.18 करोड़ रुपए था। 27 एनपीएफ विधायकों की औसत संपत्ति 4.41 करोड़ रुपये, एनडीपीपी विधायकों की औसत संपत्ति 7.52 करोड़ रुपये, 12 बीजेपी विधायकों की औसत संपत्तियां 3.68 करोड़ रुपये और 2 एनपीपी विधायकों की औसत संपत्तियों की औसत संपत्ति 1.37 करोड़ है।

80 साल से उपर का एक विधायक
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में पुन: निर्वाचित विधायकों की संख्या 36 है जिनकी औसत संपत्ति 5.07 करोड़ रुपये है। ADR के अनुसार 8 (13%) विधायकों ने अपनी आयु 31 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है जबकि 32 (53%) विधायकों की उम्र 41 और 60 वर्ष के बीच की है। 19 (32%) विधायक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी उम्र 61 से 80 वर्ष के बीच की है और 1 विधायक ने 80 साल से अधिक आयु की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications