N Chandrasekaran ने 5 साल में कमाए 685 करोड़ रुपये,कितनी है नेटवर्थ? क्यों छोड़ रहे टाटा संस के चेयरमैन का पद?

N Chandrasekaran Net Worth: टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होने के बाद वह दोबारा चेयरमैन पद के लिए अपना नाम नहीं देंगे। उन्होंने बोर्ड से जल्द उत्तराधिकारी चुनने को भी कहा है, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके।

चंद्रशेखरन का यह फैसला 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की AGM से पहले आया है। करीब एक दशक तक टाटा संस की कमान संभालने वाले चंद्रशेखरन की कमाई भी इस समय चर्चा में है। FY26 में उन्हें कंपनी से 158.66 करोड़ रुपये मिले, जबकि पिछले पांच साल में उनका कुल भुगतान करीब 685 करोड़ रुपये रहा है। ऐसे में अब उनकी नेट वर्थ को लेकर भी चर्चा हो रही है।

N Chandrasekaran Net Worth

कितनी है चंद्रशेखरन की नेट वर्थ?

टाटा संस की FY26 रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में चंद्रशेखरन को कुल 158.66 करोड़ रुपये मिले। इसमें करीब 17.97 करोड़ रुपये वेतन और दूसरी सुविधाओं के थे, जबकि 140.69 करोड़ रुपये प्रॉफिट-लिंक्ड कमीशन के तौर पर मिले। पिछले पांच साल में टाटा संस से चंद्रशेखरन को करीब 685 रुपये करोड़ का भुगतान मिला है। FY25 में उन्हें 155.81 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि FY26 में यह रकम बढ़कर 158.66 करोड़ रुपये हो गई। उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा कंपनी के मुनाफे से जुड़ा कमीशन है।

ये भी पढ़ें: 150 करोड़ की संपत्ति, 3 पीढ़ियों से खाकी का नाता! कौन हैं IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर? क्यों हुआ अचानक ट्रांसफर?

ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी और सोशल मीडिया पर किए गए अलग-अलग दावों के अनुसार नटराजन चंद्रशेखरन की अनुमानित नेट वर्थ करीब 1,000 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि इसका कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध नहीं है। इसलिए इस अमाउंट को चंद्रशेखरन की एक्चुअल नेटवर्थ मानना सही नहीं होगा।

टाटा संस की नेटवर्थ अलग है

चंद्रशेखरन की निजी संपत्ति और टाटा संस की नेटवर्थ को एक नहीं माना जा सकता। FY26 के आंकड़ों के अनुसार टाटा संस की नेटवर्थ करीब 1.79 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो FY25 में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये थी। चंद्रशेखरन 1987 में टाटा ग्रुप से जुड़े थे। 2009 में वह TCS के CEO बने और जनवरी 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने। उनके कार्यकाल में ग्रुप ने एयर इंडिया, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और डिजिटल कारोबार जैसे क्षेत्रों में विस्तार किया।

क्यों छोड़ रहे हैं पद?

चंद्रशेखरन के अगले कार्यकाल को लेकर टाटा संस बोर्ड में पूरी सहमति नहीं बन पाई। टाटा ट्रस्ट्स की ओर से उनका कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश की गई थी, लेकिन बोर्ड के एक सदस्य के समर्थन नहीं देने के बाद प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद चंद्रशेखरन ने दोबारा कार्यकाल की दौड़ से हटने का फैसला किया।

उनके पद छोड़ने की खबर के बाद TCS, Tata Steel और Tata Power समेत कई टाटा कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में TCS करीब 4 फीसदी तक नीचे आया, जबकि Tata Power और Tata Steel में भी गिरावट रही। अब 18 अगस्त की AGM से पहले टाटा संस के अगले चेयरमैन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: CJP अब मांगेगी सुप्रीम कोर्ट के जज का इस्तीफा? महुआ मोइत्रा बनीं वजह! सौरभ दास ने ये क्या कह दिया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+