Nusrat Jahan Row: नुसरत जहां का चौंकाने वाला बयान,कहा- जब मेरी शादी ही वैलिड नहीं तो फिर तलाक कैसा?

कोलकाता, 9 जून। मशहूर बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपनी टूटती हुई शादी की खबरों पर अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बारे में आज अपना बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाली बात कही है। नुसरत ने लिखा है कि जब मेरी शादी ही मान्य नहीं तो फिर तलाक की बात कहां से पैदा हो गई।

Interfaith Marriage को मान्यता नहीं मिली: नुसरत जहां

Interfaith Marriage को मान्यता नहीं मिली: नुसरत जहां

उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए आगे लिखा है कि 'एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार मेरी और निखिल की शादी अमान्य है। इसके अलावा ये अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच हुई शादी थी, जिसे कि इंडिया में Interfaith Marriage कहते हैं और उसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, तो जब शादी ही मैटर नहीं करती तो तलाक कैसे मैटर कर सकता है।'

हमारी शादी लीगल नहीं थी: नुसरत जहां

हमारी शादी लीगल नहीं थी: नुसरत जहां

उन्होंने आगे कहा कि 'हमारी शादी लीगल नहीं थी बल्कि ये लिवइनरिलेशन या रिलेशनशिप कहलाया, ऐसे में अब डाइवोर्स कैसे हो सकता है। नुसरत ने आगे लिखा है कि हमारी शादी वैलिड नहीं थी इसलिए हम काफी दिनों पहले ही अलग हो गए थे लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों के बीच डिस्कस नहीं करना चाहती थी।'

'पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं'

'पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं'

उन्होंने आगे कहा कि 'मैं एक एक्ट्रेस और सांसद हूं, लोगों को मेरे काम के बारे में टिप्पणी करने का हक है। मेरी निजी जिंदगी में क्या होता है, क्यों होता है या क्या हो रहा है, इस बारे में किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए और ना मैं चाहती हूं कि इस बारे में चर्चा हो।'

यश दासगुप्ता के बारे में कुछ नहीं कहा

नुसरत ने अपने पूरे स्टेटमेंट में अपनी शादी के ही बारे में बात की है। उन्होंने ना तो खुद के गर्भवती होने और ना टॉलीवुड अभिनेता यश दासगुप्ता के बारे में कोई जिक्र किया है।

वो बच्चा मेरा नहीं है: निखिल जैन

वो बच्चा मेरा नहीं है: निखिल जैन

गौरतलब है कि नुसरत जहां, दिसंबर महीने से ही अपने पति से अलग अपने मां-बाप के घर रह रही हैं। वो इन दिनों बीजेपी नेता और अभिनेता यश दासगुप्ता के काफी क्लोज हैं। कहा जा रहा हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। नुसरत के पति निखिल जैन ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें नहीं पता कि नुसरत गर्भवती हैं और अगर हैं भी तो वो बच्चा मेरा नहीं हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए ये भी कहा कि नुसरत जहां, अब उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं, इसलिए वो दोनों अलग हो गए हैं।

नुसरत ने 19 जून 2019 को निखिल जैन से की थी शादी

नुसरत ने 19 जून 2019 को निखिल जैन से की थी शादी

आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी,नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी, दोनों ने शादी करने से पहले 3 साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+