मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केसः JDU नेता और पूर्व राज्यमंत्री मंजू वर्मा को पार्टी से सस्पेंड किया गया
नई दिल्ली। मुज्जफरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी और बिहार की मंत्री मंजू वर्मा को जेडीयू ने संस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि मंजू वर्मा की तलाश करने के लिए बिहार और झारखंड में पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मंजू वर्मा बीते कई दिनों से फरार चल रही है।

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट इस मसले को लेकर कई मर्तबा सुनवाई कर चुका है, जिसमें उसने बिहार सरकार को फटकार भी लगाई है। इतना ही नहीं बीते दिनों तो सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले को लेकर बिहार के डीजीपी को भी समन किया था। हालांकि, उन्होंने इस बात का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि मंजू वर्मा की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications