Good News: मार्च से डाकघरों में भी बनेंगे पासपोर्ट

अब पासपोर्ट संबंधी कामों के लिए आपको पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। अब आप अपने शहर के डाकघरों में भी पासपोर्ट बनवा सकते हैं

नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपना पासपोर्ट नहीं बनवाया तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी से कम नहीं है। अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। आप अपने शहर के डाकघरों में भी पासपोर्ट बनवा सकते हैं। दरअसल विदेश मंत्रालय ने देश के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों व उपनगरों में भी पासपोर्ट सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनायी है ।

 Passport services in some post office from next month

इसी योजना के तहत पासपोर्ट संबंधी कामों के लिए डाकघरों के प्रयोग करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के साथ समझौते के बाद अब डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जायेंगे। जहां नए पासपोर्ट बनवाने से लेकर पुराने पोसपोर्ट में सुधार संबंधी सभी काम होंगे।

पढ़ें-मार्च तक बनवा लें अपना आधार कार्ड, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

डाकखानों में पासपोर्ट संबंधी सेवाओं को देने वाली योजना का प्रथम चरण 31 मार्च से पहले ही शुरू हो जाएगा। खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कई ट्वीट करके इस योजना के बारे में जानकारी दी। उनके ट्विट के मुताबिक कोटा, जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनू और झालवाड़ जैसे कई जिलों में पोस्ट ऑफिसों में पासपोर्ट केंद्र खोले जाएंगे। उन सारे पोस्ट ऑफिस, जहां पासपोर्ट संबंधी काम होंगे उनकी जानकारी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पहले चरण में राउरकेला, संबलपुर और कोरापुट में भी के भी ये सुविधा शुरू हो जाएगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र की सुविधाएं वह 31 मार्च से पहले ही शुरू हो जाएगी।

पढ़ें-पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला, खुश कर देगा आपको

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+