JK: तनाव के बीच भाईचारे की मिसाल, मुसलमानों ने कश्मीरी पंडित महिला की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के बाद घाटी समेत पूरे देश में तनाव है।

नई दिल्ली, 15 मई: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के बाद घाटी समेत पूरे देश में तनाव है। इस बीच कश्मीरी और मुसलमानों ने भाईचारे और सद्भाव की मिसाल पेश की है। कुलगाम जिले के वाईके पोरा गांव में 80 वर्षीय कश्मीरी पंडित महिला दुलारी भट के निधन के बाद मुस्लिमों ने कंधा देकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

last rites

बुजुर्ग दुलारी भट अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने अनंतनाग के मट्टन गई थीं। शादी में शामिल होने के दौरान वह बीमार पड़ गईं और वहीं उनका निधन हो गया। कश्मीरी पंडित महिला के शव को पैतृक गांव वाईके पोरा लाया गया, जहां सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिए।

अंतिम संस्कार में भाग लेकर निभाया कर्तव्य

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे दशकों से एक साथ रह रहे हैं। कश्मीरी पंडित महिला अच्छी इंसान थी। हर त्योहार पर मुसलिम समुदाय के घर जाती थी। इसलिए हमने भी अंतिम संस्कार में अपनों की तरह भाग लेकर अपना कर्त्तव्य निभाया है।

मृतका के बेटा ने मुसलमानों का जताया आभार

वहीं, दुलारी भट की सहेली साजा बानो ने बाताय कि वे उसकी करीबी दोस्त थी और वे एक साथ दिन बिताते थे। उनके निधन से पूरे गांव के लोग सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि उनका जाना मेरे लिए अपूर्णीय क्षति है। साथ ही दुलारी भट के बेटे सुभाष ने कहा कि वे अपने एरिया के मुसलमानों के शुक्रगुजार हैं जो दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। हम एक साथ रह रहे हैं।

एसआईटी कर रही राहुल भट हत्या मामले की जांच

जम्मू कश्मीर में सरकारी दफ्तर में घुसकर कश्मीरी पंडित की हत्या को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राहुल भट की हत्या एक निशाने पर है। उन्होंने कहा कि एसआईटी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। साथ ही कश्मीरी प्रवासी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग की भी जांच की जा रही है। एलजी सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को कहीं भी बल प्रयोग नहीं करने के दिए निर्देश दिए गए हैं। इस बीच दौ आतंकी भी मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+