'अयोध्या पहुंचते ही मेरा..', मुंबई से पैदल आई मुस्लिम लड़की शबनम शेख के साथ क्या हुआ? राम मंदिर पहुंची या नहीं

Shabnam Shaikh: मुंबई की रहने वाली मुस्लिम लड़की शबनम शेख मुंबई से अयोध्या पैदल चलकर पहुंची हैं। उन्होंने 27 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है।

शबनम शेख मुंबई से अयोध्या पैदल चलकर राम मंदिर में रामलाल के दर्शन करने को आई हैं। वो इस वक्त अयोध्या में प्रवेश कर चुकी हैं। लेकिन शबनम शेख को अयोध्या पहुंचते ही विरोध का सामना करना पड़ा है।

Shabnam Shaikh

क्यों अयोध्या पहुंचते ही शबनम शेख से नाकाब उतारने को कहा गया?

शबनम शेख ने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा है कि, ''जय श्री राम दोस्तों! अयोध्या में घुसते ही, विरोध चालू हो गया है हमारा।'' शबनम शेख ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो काले रंग के बुर्के में दिख रही हैं, उन्होंने हाथ में जय श्री राम का झंडा लिया हुआ है।

इस वीडियो में कार में बैठी कुछ महिलाएं शबनम शेख को नाकाब उतारकर में राम मंदिर ना जाने की सलाह दे रही हैं। वहीं शबनम शेख उनको जवाब देते कहती हैं, इसमें कैसी बेइज्जती है, मुझे तो इसमें कोई बेइज्जती नहीं लगती है।

शबनम शेख बोलीं- 'मेरा मकसद सिर्फ रामलला के दर्शन करना है...'

हिंदू धर्म से प्रभावित शबनम शेख को मुंबई से निकले हुए पैदल चलकर अयोध्या आते-आते लगभग 35 से 40 दिन हो गए हैं।शबनम शेख का कहना है कि, 'मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ भगवान राम के दर्शन करना है। मैं केवल रामलाल के चरण स्पर्श करना चाहती हूं।'

शबनम शेख ने कहा, 'मैंने बचपन से रामायण देखी है। रामलीला देखी है, भगवान राम के किस्से सुने हैं। मैं भगवान राम से कहीं न कहीं बहुत प्रभावित हुई हूं। हिंदू इलाके में रहने की वजह से मैंने उनके बारे में काफी कुछ सुना है। मेरी बचपन से उनमें आस्था रही है।''

21 दिसंबर 2023 मुंबई से पैदल निकली थीं शबनम शेख

शबनम शेख 21 दिसंबर 2023 को मुंबुई से पैदल चली थीं। शबनम शेख के साथ मुंबई से उनके तीन दोस्त हैं, जिनमें से दो मुंबई के ही रहने वाले हैं। वहीं एक दोस्त भोपाल से है। जिन्होंने भोपाल से ही पैदल साथ चलना शुरू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+