Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी से पहले बनी 2 बच्चे की मां, अब मुस्लिम महिला ने हिंदू से किया ब्याह, उसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देगा

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हिंदू-मुस्लिम शादी की खबर सामने आई है। महोबा में पनवाड़ी थाना क्षेत्र में आरजू राइन नाम की मुस्लिम महिला ने अपने हिंदू प्रेमी दिनेश जयसवाल से शादी कर ली है।

आरजू राइन ने ना सिर्फ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है, बल्कि सनातन धर्म को भी अपना लिया है। आरजू राइन ने अब अपना नाम बदलकर आरती जायसवाल रख लिया है। शादी के बाद फिर आरती ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां सबको हैरान कर दिया था।

hindu muslim marriage

हिंदू लड़के से शादी के बाद आरजू राइन बनीं आरती जायसवाल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरजू राइन ने आरती जायसवाल बनकर अपने प्रेमी दिनेश से शादी इसी हफ्ते की है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो भी सामने आया है।

आरजू ने पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गोरया माता मंदिर में शादी की। शादी में वह लाल और पीले रंग की साड़ी में हिंदू दुल्हन की तरह सजी थीं। शादी सात फेरों और वैदिक मंत्रों के साथ सारे रीति-रिवाजों के साथ पूरी की गई थी।

सनातन धर्म अपनाकर खुश हैं आरजू राइन

आरजू राइन ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वो वह सनातन धर्म अपनाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपनी स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाई है। उन्होंने कहा कि, वह इसमें काफी विश्वास करती हैं और काफी वक्त से इसे अपनाना चाहती थीं।

hindu muslim marriage

पिछले कई सालों से था आरजू और दिनेश का अफेयर

आरजू राइन और दिनेश का पिछले कई सालों से अफेयर चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में आरजू अपने प्रेमी दिनेश के साथ घर से भाग गई थी। दोनों उसके बाद साथ-साथ नोएडा और दिल्ली में रहने लगे थे। कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी दोनों वापस घर नहीं गए थे।

प्रेमी दिनेश के साथ रहते हुए, इस दौरान आरजू ने दो बच्चों को जन्म दिया और मां बनीं। अब लगभग दिनेश के साथ 6 सालों तक बाहर रहने के बाद वह ससुराल लौटी है। हालांकि आरजू के माता-पिता उनसे कोई रिश्ता नहीं रखते हैं। आरजू के परिवार में कोई भी उनसे बात नहीं करता है।

शादी के बाद आरजू ने कहा- 'जय श्री राम', हैरान रह गए वहां खड़े लोग

आरजू ने मंदिर में शादी करने के बाद ''जय श्री राम' का नारा लगाया। जिसको देखकर वहां खड़े लोग हैरान हो गए। इतना ही नहीं जब आरजू ने बताया कि वह कुछ सालों से हिंदू धर्म में विश्वास करती हैं और नवरात्र में देवी उपासना, राम नवमी पर भगवान राम की पूजा, दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा भी करती हैं, तो लोगों को यकीन नहीं हुआ।

hindu muslim marriage

आरजू का कहना है कि, 'भारत में हम सभी सनातन धर्म के लोग हैं। इस समाज ने हम सभी को अलग-अलग बांट दिया है लेकिन मैं तो हमेशा ही हिन्दू धर्म से प्रेरित रही हूं...इसलिए मुझे प्यार भी दिनेश जयसवाल से हुआ है। अब मैं और दिनेश हमेशा साथ-साथ रहेंगे।'

आरजू ने ये भी कहा कि, ''हमारे समाज में निकाह एक समझौता की तरह है...लेकिन हिंदू समाज में ये सात फेरों से सात जन्मों का रिश्ता है। यही खूबसूरती मुझे पसंद है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+