'कर्नाटक में 6% मुस्लिम आरक्षण कैसे?' अमित शाह बोले- किसी कोटे पर दबाव तो नहीं, स्पष्ट करे कांग्रेस

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने राज्य खत्म हुए मुस्लिम आरक्षण फिर से लागू करने का चुनावी वादा किया। जिस पर गृहमंत्री अमित शाह ने सवाल किया है।

 Amit Shah over Muslim reservation in Karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के अंतिम दौर के प्रचार अभियान में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस ने मुस्लिम आरक्षण के भरोसे राज्य में सत्ता पर वापस काबिज होने का दावा कर रही है। ऐसे में गृहमंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता अमित शाह ने सवालों के जरिए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। अमित शाह ने सवाल किया है कि कांग्रेस को 6% मुस्लिम आरक्षण लागू करने के बारे में स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने काग्रेंस के इस चुनावी वादे से अन्य कटेगरी के कोटो के आरक्षण के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कर्नाटक में हाल में कांग्रेस की ओर की गई मुस्लिम आरक्षण की घोषणा को लेकर अब अन्य कोटे के आरक्षण पर दबाव की आशंका है। इस घोषणा को प्रैक्टिकली कैसे सही माना जाए इस विचार करने की आवश्यकता है। शाह ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण लागू होने के क्या ओबीसी कोटे पर तो असर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Karnataka Elections: भाजपा के लिए करो या मरो का चुनाव क्यों बन गया है कर्नाटक?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उनकी इस चुनावी घोषणा पर आज यानी सोमवार का चुना प्रचार खत्म होने से पहले जनता की डिटेल से बता देना चाहिए। इससे ये पता चल जाएगा कि 6 फीसदी मुसस्लिम आरक्षण से क्या किसी अन्य कोटे पर असर पड़ेगा या फिर नहीं।

शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर संविधान में आरक्षण का प्रावधान नहीं है। इसलिए कर्नाटक में 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया। अमित शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को भी आरक्षण दिया जाना गैर-संवैधानिक है। गृहमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य में इस तरह के आरक्षण देना कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति का उदाहरण है।

वहीं कर्नाटक चुनाव में इस भाजपा की स्थिति की सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोग इस बार इंजन सरकार की लिए उत्सुक हैं। गृहमंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्य में कई क्षेत्रों का दौरा किया। कर्नाटक में पीएम मोदी की लोकप्रियता अत्यधिक है। इस बार राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ भााजपा की सरकार बनने जा रही है।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने Congress को Shivamogga Rally में कमीशनखोर क्यों कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: सूडान से सुरक्षित कर्नाटक लाए गए 'हक्‍की पिक्‍की' जनजाति के लोगों से मिले पीएम मोदी, VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+