आज की राजनीति को देखते हुए प्रकृति ने वाजपेयी को चुप करा दिया: जोशी

नई दिल्ली। एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने इशारों में मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। लंबे समय तक अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने वाले जोशी ने कहा है कि आज राजनीति के जो हालात हैं, उसको देखते हुए शायद कुदरत ने वाजपेयी को चुप करा दिया है, क्योंकि आज की राजनीतिक परिस्थिति को देखते तो वो क्या कहते।

नई दिल्ली। एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने इशारों में मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। लंबे समय तक अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने वाले जोशी ने कहा है कि आज राजनीति के जो हालात हैं, उसको देखते हुए शायद कुदरत ने वाजपेयी को चुप करा दिया है, क्योंकि आज की राजनीतिक परिस्थिति को देखते तो वो क्या कहते। ये पहला मौका नहीं है जब जोशी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। बीते माह मुरली मनोहर जोशी ने मोदी सरकार के चार साल के कामकाज को शून्य बताया था। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम में पत्रिका से बातचीत में मोदी सरकार के कामकाज को लेकर ये कड़ी टिप्पणी की। जोशी से सवाल पूछा गया था कि वो मोदी सरकार के चार साल के कामकाज को कितने नंबर देंगे। इस पर जोशी ने कहा कि नंबर तो परीक्षक तब देगा, जब कॉपी में कुछ लिखा हो, यहां तो कॉपी ही खाली है। ऐसे में नंबर कैसे और कितने दूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी यूरिन इंफेक्शन के चलते मंगलवार से एम्स में भर्ती हैं।, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनके इलाज में लगी है। एम्स की ओर से कहा गया है कि अटल जी की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए एम्स ने कहा कि उनकी हालत में सुधार जारी है। एम्स ने कहा है कि वाजपेयी की जांच में पाया गया कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन है और जब तक उनकी सेहत में सुधार नहीं हो जाता है वो एम्स में ही रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी पिछले काफी समय से डिमेंशिया से जूझ रहे हैं।

ये पहला मौका नहीं है जब जोशी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। बीते माह मुरली मनोहर जोशी ने मोदी सरकार के चार साल के कामकाज को शून्य बताया था। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम में पत्रिका से बातचीत में मोदी सरकार के कामकाज को लेकर ये कड़ी टिप्पणी की। जोशी से सवाल पूछा गया था कि वो मोदी सरकार के चार साल के कामकाज को कितने नंबर देंगे। इस पर जोशी ने कहा कि नंबर तो परीक्षक तब देगा, जब कॉपी में कुछ लिखा हो, यहां तो कॉपी ही खाली है। ऐसे में नंबर कैसे और कितने दूं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी यूरिन इंफेक्शन के चलते मंगलवार से एम्स में भर्ती हैं।, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनके इलाज में लगी है। एम्स की ओर से कहा गया है कि अटल जी की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए एम्स ने कहा कि उनकी हालत में सुधार जारी है। एम्स ने कहा है कि वाजपेयी की जांच में पाया गया कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन है और जब तक उनकी सेहत में सुधार नहीं हो जाता है वो एम्स में ही रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी पिछले काफी समय से 'डिमेंशिया' से जूझ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+