बक्सर: पुलिस ने सुलझाया मामला, पिता ने इस वजह से बेटी की हत्या कर जलाया था शव

बक्सर। बिहार के बक्सर में एक महिला की हत्या कर शव को जला दिया गया था। अब पुलिस ने मामला सुलझाने का दावा किया है। पहले तो ये मामला गैंगरेप और ऑनर किलिंग से जुड़ा लग रहा था। अब महिला के शव की शिनाख्त उसकी मां ने सैंडिल और अंगूठी से की है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी

अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी

पुलिस का कहना है कि ये मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ है। मृतक महिला शादीशुदा होने के बावजूद भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिससे उसका पिता काफी नाराज था। इसी वजह से उसने गोली मारकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। बचने के लिए उसके शव को खेतों में जला दिया।

शव जली हुई हालत में मिला था

शव जली हुई हालत में मिला था

मामले की पुष्टि शाहाबाद रेंज के डीआईजी राकेश राठी और बक्सर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) उपेंद्र नाथ वर्मा ने की है। बता दें 3 दिसंबर को बक्सर में धान के खेत में महिला का शव जली हुई हालत में मिला था। पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं था।

पहले गैंगरेप की आशंका जताई थी

पहले गैंगरेप की आशंका जताई थी

शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने आशंका जताई थी कि युवती के साथ गैंगरेप कर उसे मारा गया है। बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एक हफ्ते बाद ही केस सुलझा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+