क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा से 'बबिता जी' को निकाल दिया गया? मुनमुन दत्ता ने कहा- 'बीते 2-3 दिनों में...'
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा से 'बबिता जी' को निकाल दिया गया है? एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने कहा- 'बीते 2-3 दिनों में...'
मुंबई, 26 जुलाई: टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लेकर पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर अफवाह आ रही है। मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर (बबीता जी) की भूमिका में दिखाई देती हैं। बबीता जी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे फेमस किरदारों में से एक है। सोशस मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी को निकाल दिया है। असल में इस बात की चर्चा तब हुई जब कुछ हाल के एपिसोड की शूटिंग के लिए सेट पर मुनमुन नहीं पहुंची थीं। जिसके बाद अफवाह आई की एक वीडियो में उनकी कथित जातिवादी टिप्पणी पर विवाद के बाद उन्हें तारक मेहता को छोड़ने के लिए कहा गया है। अब मुनमुन दत्ता ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।

मुनमुन दत्ता ने बताया क्या है सच?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने पहले ही इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि मुनमुन का शो छोड़ने या निकालने वाली बात सिर्फ एक अफवाह है। अब एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने खुद इन अफवाहों का खंडन किया है। 13 साल से शो का हिस्सा रहीं मुनमुन ने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मौजूदा ट्रैक को 'मेरी मौजूदगी की जरूरत फिलहाल नहीं थी, इसलिए मैं शूटिंग पर नहीं गई।'

मुनमुन दत्ता बोलीं- 'बीते 2-3 दिनों में...'
मुनमुन दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "पिछले 2 से 3 दिनों में, कुछ चीजें झूठी बताई गईं, जिनका मेरे जीवन पर निगेटिव असर पड़ रहा है। लोग कह रहे हैं कि मैंने शो के सेट पर रिपोर्ट नहीं की और यह पूरी तरह से गलत है। झूठ है। सच्चाई ये है कि जो भी कहानी लिखी गई थी, उसमें मेरी उपस्थिति की जरूरत नहीं है। इसलिए मुझे प्रोडक्शन की ओर से शूट करने के लिए नहीं बुलाया गया था।"

'तारक मेहता शो की कहानी मैं तय नहीं करती हूं...'
मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा, ''मैं तारक मेहता शो की सीन या कहानी तय नहीं करती। प्रोडक्शन करता है। मैं सिर्फ शो में काम करने वाली सिर्फ एक शख्स हूं, जो काम पर जाती है, अपना काम करती है और वापस आती है। इसलिए अगर मेरे सीन की आवश्यकता नहीं है, तो मैं निश्चित रूप से शूटिंग पर नहीं जाती। हूं।"

बबीता जी बोलीं- 'जब मैं शो छोडूंगी खुद बता दूंगी'
मुनमुन ने आगे कहा, "साथ ही, अगर और जब मैं शो छोड़ने की योजना बनाऊंगी, तो मैं खुद इसकी घोषणा करूंगी क्योंकि मेरा मानना है कि शो के फैंस जो भावनात्मक रूप से मेरे चरित्र से जुड़े हुए हैं और वे सिर्फ अटकलों की तुलना में सच्चाई जानने के लायक हैं। धन्यवाद।"

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ था #ArrestMunmunDutta
इस साल मई में मुनमुन दत्ता सुर्खियों में उस वक्त आ गई थीं जब उनके यू-ट्यूब चैनल का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गई थी, जिसमें वह 'भंगी' शब्द का अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हैशटैग #ArrestMunmunDutta सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। इसके बाद 10 मई को मुनमुन दत्ता ने माफीनामा जारी किया था। माफीनामे में मुनमुन दत्ता ने अपनी भाषा के लिए माफी मांगी थी। कुछ शहरों में इस वीडियो को लेकर केस भी दर्ज किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications