टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल पर जान से मारने का आरोप, जानिए क्या है मामला?

वड़ोदरा। अभी भारतीय क्रिकेट जगत क्रिकेटर शमी पर ही लगे आरोपों से स्तब्ध है कि एक और क्रिकेटर भी अब विवादों में आ गया है, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल पर गुजरात के वडोदरा में एक शख्स ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, उस शख्स ने थाने जाकर मुनाफ के खिलाफ शिकायत दी है, शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहा है और इसी वजह से मुनाफ पटेल ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

 गुजरात क्रिकेट हित रक्षक समिति के अध्यक्ष हैं देवेंद्र सुरती

गुजरात क्रिकेट हित रक्षक समिति के अध्यक्ष हैं देवेंद्र सुरती

शिकायत कर्ता का नाम देवेंद्र सुरती है और वो गुजरात क्रिकेट हित रक्षक समिति के अध्यक्ष हैं, देवेंद्र ने शहर के नवापुरा पुलिस थाने में जाकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल के खिलाफ एक शिकायत दी है, उनका आरोप है कि वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, मैं इसके खिलाफ अभियान चला रहा हूं लेकिन क्रिकेटर्स को ये रास नहीं आ रहा है और इसी वजह से मुनाफ पटेल ने मुझे धमकाया है और जान से मारने की धमकी दी है।

देवेंद्र ने लगाए मुनाफ पर संगीन आरोप

देवेंद्र ने लगाए मुनाफ पर संगीन आरोप

देवेंद्र ने कहा कि उन्हें एसोसिएशन के खिलाफ कुछ जानकारी हाथ लगी थी, वो उन्होंने वहां के लोकल चैनल्स और अखबार वालों को बताया, जो कि प्रकाशित हो गया, देवेंद्र का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर मुनाफ पटेल ने उन्हें फोन किया और जान से मारने की धमकी दे डाली है। शिकायत में देवेंद्र ने कहा कि मुनाफ की धमकी के बाद उनकी जान खतरे में है. अगर उन्हें कुछ हुआ, तो उसके लिए मुनाफ पटेल ही जिम्मेदार होंगे।

मुनाफ ने सारे आरोपों को बताया बकवास

मुनाफ ने सारे आरोपों को बताया बकवास

फिलहाल पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत ले ली है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मुनाफ ने इन सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि मुझे जबरदस्ती इस विवाद में लपेटा गया है, मेरा इन सबसे कुछ भी लेना देना नहीं है, जिस थाने में ये शिकायत पहुंची है, इस नवपुरा थाने के इंस्पेक्टर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सुरती ने अभी सिर्फ एप्लीकेशन दी है, इसमें कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+