Tamil Nadu: स्टालिन की कुर्सी बचेगी या विजय मारेंगे बाजी? मुंबई सट्टा बाजार ने कर दी है भविष्यवाणी

TN Mumbai Satta Bazar Prediction 2026: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सट्टा बाजार में भी हलचल तेज हो गई है। चुनावी शोर के बीच मुंबई का सट्टा बाजार इन दिनों सबसे ज्यादा सक्रिय है, जहां करोड़ों का दांव पार्टियों की हार-जीत पर लग रहा है। बुकीज और सट्टेबाजों के ताजा अनुमानों ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है।

हालांकि ये केवल अनुमान हैं, लेकिन बाजार के भाव जमीनी स्तर पर बदलते समीकरणों और जनता की नब्ज की ओर इशारा कर रहे हैं। रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ और स्थानीय मुद्दों के आधार पर सट्टा बाजार में पार्टियों के भाव हर पल घट-बढ़ रहे हैं। विशेषकर बंगाल और दक्षिण के राज्यों में सट्टा बाजार के आंकड़े सत्ता परिवर्तन के बड़े संकेत दे रहे हैं।

TN Mumbai Satta Bazar Prediction 2026

दक्षिण का कैसा है मिजाज?

तमिलनाडु की 234 सीटों पर सट्टा बाजार एमके स्टालिन की नेतृत्व वाली DMK को स्पष्ट बढ़त दे रहा है। अनुमानों के अनुसार, DMK 145 से 155 सीटें जीत सकती है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल AIADMK 45 से 65 सीटों पर अटकी दिख रही है। हाल ही में राजनीति में आए अभिनेता विजय की पार्टी TVK को 7 से 9 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

कैसे तय होते हैं सट्टा बाजार के भाव?

सट्टा बाजार का संचालन फोन, सोशल मीडिया और गुप्त नेटवर्क्स के जरिए होता है। यहां रेट्स का निर्धारण पूरी तरह से 'डिमांड और सप्लाई' के खेल पर आधारित है।

भाव का गणित: जिस पार्टी की जीत की संभावना सबसे ज्यादा होती है, उस पर सट्टा रेट कम (Low Rate) होता है, क्योंकि उस पर पैसा लगाना सुरक्षित माना जाता है।

आधार: बुकीज अपने अनुमान राजनीतिक रैलियों, स्थानीय खुफिया रिपोर्टों, एग्जिट पोल्स और पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी के आधार पर तय करते हैं।

बदलाव: मतदान के चरणों और बड़ी चुनावी घोषणाओं के बाद इन भावों में तत्काल उतार-चढ़ाव देखा जाता है।

ये भी पढ़ें: Mumbai Sattta Bazar: किसका होगा बंगाल? फलोदी के बाद मुंबई सट्टा बाजार ने की ये भविष्यवाणी

नोट: Oneindia Hindi किसी भी तरह की सट्टेबाजी या जुए को बढ़ावा नहीं देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+