मुंबई: इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर किया हमला

नई दिल्ली। मुंबई के नायर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद उनके परिजनों से जमकर बवाल किया। मृतक के परिजनों ने नायर अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों पर हमला कर दिया। दरअसल, गंभीर रूप से बीमार राजकिशोर दीक्षित (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद रविवार शाम को उनके परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों पर हमला कर दिया और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया।

Mumbai: relatives of Dead Patients attack resident doctors in nair hospital

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित किया, करीब 13 से 15 रिश्तेदारों ने वार्ड नंबर 23 में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स के साथ-साथ तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर भी हमला कर दिया।

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर किया हमला

परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल में हंगामा किया और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। सुरक्षा गार्ड्स के रोकने पर वे उनसे भी उलझ गए और उनके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर की अध्यक्ष डॉ. कल्याणी डोंगरे के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला करने के अलावा अस्पताल की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। बीएमसी के नायर अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों पर हमले के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो महिलाओं की खोजबीन जारी है।

बता दें कि पिछले महीने पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने दो डॉक्टरों पर हमला कर दिया था, इस घटना के बाद कोलकाता के डॉक्टरों के साथ-साथ देशभर में डॉक्टरों ने काम ना करने का फैसला किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+