Mumbai Rains: भारी जलभराव के चलते बॉम्बे हाईकोर्ट में की गई छुट्टी

भारी बारिश ने एक बार फिर मुंबई को बेहाल कर दिया है। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।

नई दिल्ली। भारी बारिश के चलते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर हालात खराब हो गए हैं। मंगलवार से हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जबरदस्त जलभराव है और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण बीएमसी के निर्देश पर मंगलवार को सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तर बंद रहे। वहीं, बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बारिश के हालात को देखते हुए कोर्ट में छुट्टी का ऐलान कर दिया। पढ़िए, मुंबई बारिश से जुड़े सभी अपडेट।

mumbai rains

लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Sep 23, 2020, 3:05 PM IST

माटुंगा में भारी जलभराव

मुंबई में भारी बारिश के चलते माटुंगा इलाके में भरा पानी, लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
Sep 23, 2020, 11:21 AM IST

यातायात सेवाएं निलंबित

लगातार बारिश और जलभराव के कारण चर्चगेट और दादर के बीच सभी लाइनों पर यातायात सेवाएं निलंबित, वेस्टर्न रेलवे के चीफ पीआरओ ने दी जानकारी
Sep 23, 2020, 11:19 AM IST

बॉम्बे हाईकोर्ट में छुट्टी

बारिश के कारण जलभराव को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बुधवार को कोर्ट में किया एक दिन की छुट्टी का ऐलान
Sep 23, 2020, 11:15 AM IST

नायर हॉस्पिटल में भरा पानी

मुंबई के नायर हॉस्पिटल में भारी बारिश के कारण भरा पानी, कोरोना वायरस के मरीजों के लिए है ये अस्पताल
Sep 23, 2020, 11:13 AM IST

मुंबई के कई इलाकों में भरा पानी

भारी बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में भरा पानी, मंगलवार से लगातार रुक-रुककर हो रही है मुंबई में बारिश, लोगों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+