मुंबई की बारिश: लारा दत्ता ने पति के इस कीमती सामान को बनाया पोंछा
मुंबई। मुंबई में आई भीषण बारिश से हर कोई परेशान है। लोग बारिश के पानी को घर में आने से रोकने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे है। फिल्म अभिनेत्री लारा दत्ता ने भी कुछ ऐसा ही तरीका अपनाया और इसके लिए उन्होंने अपने पति के कीमती सामान का इस्तेमाल किया।

लारा दत्ता ने ट्विटर पर इस फोटो को शेयर किया जिसमें उनके पति और टेनिस स्टार महेश भूपति के विंबल्डन, यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के तौलियों का प्रयोग घर में पानी आने से रोकने के लिए किया। लारा दत्ता ने ट्विटर पर इस फोटो को शेयर करते हुए कहा कि मैंने आज इन तौलियों का सदुपयोग किया। लारा दत्ता ने चुटकी लेने के लिए इस पोस्ट में अपने पति को टैग भी किया।
लारा की इस हरकत पर महेश भूपति भड़के हुए नजर आए। उन्होंने तुरंत लारा दत्ता की फोटो का जवाब देते हुए कहा कि, 'क्या तुम मजाक कर रही हो? ये मेरी सालों की मेहनत है।' इसके साथ ही भूपति ने गुस्से वाली इमोजी भी बनाई।












Click it and Unblock the Notifications