मुंबई: आफत की बारिश की ये पांच दर्दनाक कहानियां आपको रुला देंगी
मुंबई: आफत की बारिश में हुए ये पांच दर्दनाक हादसेमुंबई: आफत की बारिश में हुए ये पांच दर्दनाक हादसे
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग लापता है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में पानी भरा है, पूरा शहर अस्त-व्यस्त है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप है तो ट्रेनों का आवाजाही भी रुकी हुई है। बारिश में जान-माल का भारी नुकसान तो हो ही रहा है लेकिन इसमें कुछ ऐसे हादसे भी हुए हैं, जो रुला देने वाले हैं।


कार में दम घुटकर
29 साल के वकील प्रियम मैंथिया की बारिश में फंसकर कार के भीतर मौत हो गई। पानी में फंसे प्रियम का कार के भीतर दम घुट गया। बुधवार को किंग सर्कल के पास जब पानी उतरना शुरू हुआ तो कार के अंदर उनका बेसुध शरीर मिला। प्रियम चार्टर्ड अकाउटेंट रमेश मैंथिया के इकलौते बेटे थे। प्रियम का परिवार उसकी मौत से गमजदा है।
Recommended Video


मैनहोल में गिरकर मौत
मुंबई के मशहूर डाक्टर दीपक अमरापुरकर का वर्ली में नाले के पास मिला है। घर के पास पानी भरे होने के चलते वह गाड़ी छोड़ पैदल घर के लिए निकल गए थे. इस दौरान खुले पड़े एक मैनहोल में गिरने के चलते जान गवां दी।वह पेट से जुड़े मामलों के मुंबई के बेहतरीन डॉक्टर थे।

भिंडी बाजार में इमारत गिरने से 16 की मौत
मुंबई में गुरुवार को एक पांट मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। ये इमारत साउथ मुंबई के भिंडी बाजार में है। हादसा करीब सुबह 8:30 बजे हुआ। इस इमारत में 13 परिवार रह रहे थे। यह 117 साल पुरानी है।

गर्भवती पत्रकार पूरे दिन ट्रेन में रही
मराठी अखबार में काम करने वाली पत्रकार उर्मिला देथे मंगलवार को ऑफिस जाने के लिए निकली थी, लेकिन सायन के पास जल-जमाव होने से ट्रेन पानी में ही रुक गई। गर्भवती होने की वजह से वह सीएसटी जाने वाली लोकल की अपंग कोच में बैठी रहीं। सुबह निकली उर्मिला को रात 12 बजे रेस्क्यू किया गया। जीआरपी ने दमकल विभाग की मदद से उर्मिला तक पहुंचकर उन्हें निकाला। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, ये वक्त उनके लिए भयावह रहा।

बच्चों की मौत
मुंबई में विक्रोली के पहाड़ी सूर्य नगर में हिल पर बना घर बारिश की वजह से नीचे वाले घर पर गिर गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। विक्रोली के पहाड़ी वर्षानगर में एक दीवार पड़ोस के घर पर गिर गई, जिसमें दो साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications