मुंबई: बाढ़ में 12 घंटे तक फंसी प्रेग्नेंट महिला जर्नलिस्ट की भावुक कहानी

मुंबई। देश का आर्थिक राजधानी मुंबई भयंकर बाढ़ की चपेट में है और अब तक 7 की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण पूरा शहर पिछले कई दिनों से थम हुआ है। कई लोग मुंबई लोकल और बसों में कई घंटों तक फंसे रहे, ऐसी ही एक कहानी प्रेगनेंट जर्नलिस्ट की है जो 12 घंटे तक ट्रेन में फंसी रही। दोपहर को घर से काम के लिए निकली उर्मीला देथे को रात करीब 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन से निकाला जा सका।

मुंबई: बाढ़ में 12 घंटे तक फंसी रही प्रेग्नेंट जर्नलिस्ट

मराठी न्यूजपेपर में काम करने वाली 33 वर्षीय उर्मीला देथे ने डोंबिवेली से थाने स्टेशन जाने के लिए लोकल ट्रेन पकड़ी थी। हमेशा इस रूट पर एक घंटे का सफर करने वाली उर्मीला को इस बार 12 घटें फंसी रही। दरअसल, देथे मुंबई हाईकोर्ट की तरफ एक बाइट के लिए जा रही थी लेकिन सिर्फ 20 किमी के अंदर ही भयंकर पानी के कारण उनकी यात्रा थम गई, जिसके बाद देर रात को उनको रेस्क्यू ऑपरेशन से निकाला गया।

पीटीआई से बातचीत के दौरान देथे ने कहा, 'मैं विकलांग के कंपार्टमेंट में बैठी थी और तेज बारिश के कारण दोपहर में लोकल ट्रेन बीच में फंस गई। मैंने मदद के लिए कई ट्वीट और कॉल किए। कुछ समय बाद मैं दिव्यांग सहयात्रियों के लिए चिंतित हो उठी और मैंने उनके पास ही रुकने का फैसला किया।

जर्नलिस्ट उर्मीला देथे ने अपने पति को भी मदद के लिए फोन किया लेकिन चारों तरफ बहुत पानी होने की वजह से वो भी मदद नहीं कर पाए। आखिरकार देथे ने राहत की सांस ली जब रात को फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और उनको बाहर निकाला। देथे ने भावुक होते हुए बताया, 'रेस्क्यू टीम ने मुझे एक छोटी बच्ची की तरह बाहर निकाला। मैं उनका ढंग से शुक्रिया अदा भी नहीं कर पाई'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+