मुंबई में इमारत की छत का हिस्सा टूटकर गिरा, एक घायल
नई दिल्ली। मुंबई के मौलाना शौकत अली रोड के पास स्थित जेजे अस्पताल की बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया है। यह हादसा आज सुबह 4 बजे हुआ। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में भारी बारिश की वजह से लगातार कई हादसे सामने आए हैं,जिसमे कई लोगों की जान चली गई है। बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इससे पहले मुंबई के डोंगरी की तंदेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग गिर गई थी। इमारत के मलबे में कई लोग दब गए थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग 90 से 100 साल पुरानी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग बेहद खस्ताहाल हालत में थी।












Click it and Unblock the Notifications