मुंबई: बच्‍चे को दूध पिला रही महिला को कार समेत खींच ले गई पुलिस

मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक कार को उठाकर थाने ले आई जबकि गाड़ी में महिला अपने सात महीने के बच्चे के साथ बैठी थी। पुलिस ने उसे उतरने का भी मौका नहीं दिया। गाड़ी में बैठी महिला ज्योति माले का कहना है जब पुलिस ने उनकी गाड़ी को उठाया तो वो पिछली सीट पर बैठी हुई बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा रही थी उसने उन्हें बताया कि वो खुद भी बीमार है इसलिए रुक या जाएं या कम से कम उसे उतार ही दें लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने उसकी बात नहीं सुनी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कार सड़क पर गलत तरीके से पार्क की गई थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला और आसपास के लोग भी पुलिस वालों को आवाज लगाकर रुकने को कह रहे हैं लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस को इस घटना की जांच कर कल तक रिपोर्ट देने को कहा है।

mumbai police towing the car even I told them that I am breastfeeding says Jyoti Male

घटना शुक्रवार को मुंबई के मलाड में एसवी रोड की है। घटना की जो वीडियो सामने आया है उसमें महिला कह रही है कि उसकी कार के आगे दो और कार खड़ी थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं खींचा। महिला ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई जब वह कार में अपने बच्चे को दूध पिला रही थी।

ट्रैफिक डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सीपी अमितेश कुमार ने कहा है कि शुरुआती तौर पर इस वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है कि महिला और उसके बच्चे की लाइफ को मुसीबत में डाला गया। मामले में कांस्टेबल को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। उस पर डिपार्टमेंटल एक्शन जांच रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा। महाराष्ट्र के वित्त और योजना एवं वन मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने भी घटना की आलोचना की है और मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+