संजय राउत के घर से मिला 11.5 लाख, भाई ने दी सफाई, बोले- ये पैसा अयोध्या के लिए था

मुंबई, 01 अगस्त। शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को उनके घर पर ईडी की छापेमारी हुई। जिसके बाद देर रात संजय राउत के भाई ने दावा किया है कि संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय राउत के भाई सुनील राउत ने बताया कि संजय राउथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा उनसे डरती है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी का कोई दस्तावेज हमे नहीं दिया गया है। उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है। उन्हें कल (1 अगस्त) सुबह 11.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Recommended Video

    Sanjay Raut Arrested: ED ने आधी रात में किया गिरफ्तार, आज Court में पेशी | वनइंडिया हिंदी |*News
    sanjay raut

    संजय राउत के पास मिले 11.50 लाख

    सूत्रों के अनुसार रविवार को संजय राउत के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी ने 11.50 लाख रुपए कैश सीज किया है, यह पैसा अनअकाउंटेड था। घर पर छापेमारी के बाद संजय राउत को हिरासत में लिया गया था, लेकिन संजय राउत के वकील का कहना था कि उनके मुवक्किल को ना तो हिरासत में लिया गया है और ना ही गिरफ्तार किया गया है। राउत के वकील ने कहा था कि ईडी ने संजय राउत के खिलाफ ताजा समन जारी किया है। इसके आधार पर ईडी उनका बयान दर्ज करने के लिए आई है। उन्हें ना तो गिरफ्तार किया गया है और ना ही हिरासत में लिया गया है।

    आज मुंबई में सड़क पर उतरेंगे शिवसैनिक

    वहीं इस संजय राउत के घर पर ईडी की छापेमारी के दौरान जो पैसे मिले हैं उसको लेकर सुनील राउत का दावा है कि इस पैसे का पात्रा चॉल से कुछ लेनादेना नहीं है। ईडी को जो पैसा मिला है वह शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे के लिए रखा गया था। यही नहीं राउत ने कहा कि इस पैसे के बंडल पर एकनाथ शिंदे अयोध्या टूर भी लिखा है। वहीं संजय राउत के समर्थन में पूरे मुंबई में शैवसैनिक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। पार्टी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगी। भाजपा उन लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है जो केंद्र सरकार को एक्सपोज कर रहे हैं। हम उनके सामने झुकेंगे नहीं।

    संजय राउत के खिलाफ FIR

    बता दें कि पात्रा चॉल घोटाला मामले में ईडी संजय राउत के खिलाफ जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार संजय राउत ने इस केस की गवाह स्वप्ना पाटकर को धमकी दी है, जिसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 509 के तहत वकोला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। गौर करने वाली बात है कि रविवार की सुबह 7 बजे ईडी संजय राउत के घर पहुंची थी।

    हम झुकेंगे नहीं

    मीडिया से बात करते हुए सुनील राउत ने कहा कि संजय राउत के खिलाफ गलत आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज दायर किया गया है, उन्हें गलत तरह से फंसाया जा रहा है। यह सबकुछ शिवसेना को कमजोर करेन के लिए किया जा रहा है। संजय राउत झुकेंगे नहीं। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। बता दें कि 28 जून को भी संजय राउत को ईडी ने समन किया था। उन्हें पात्रा चॉल जमीन घोटाले में समन किया गया था। लेकिन मानसून सत्र के चलते राउत ने पूछताछ में शामिल होने से इनकार कर दिया था, इसके बाद उन्होंने ईडी को चुनौती दी थी कि मुझे गिरफ्तार करें, हालांकि बाद में संजय राउत ईडी कार्यालय पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+