Flashback 2020: कोरोना काल में सोनू सूद के बाद रोहित शेट्टी ऐसे बने 'असली दिलवाला'

नई दिल्ली। कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों खुलकर मदद की। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने भी कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए रोहित शेट्टी ने ना सिर्फ आर्थिक रूप से लोगों की मदद की बल्कि मुंबई में 8 अलग-अलग होटलों का भी इंतजाम किया जहां मुंबई पुलिस के पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। महामारी के दौरान ड्यूटी कर रहे महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी।

मुंबई पुलिस ने बताया असली दिलवाला

मुंबई पुलिस ने बताया असली दिलवाला

कोरोना काल में जिस तरह से रोहित शेट्टी ने लोगों की मदद के लिए दिल खोलकर हाथ बढ़ाया उसके लिए उन्हें मुंबई पुलिस ने सम्मानित किया है। मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी का सम्मान करते हुए उनकी एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमे लिखा है कि ये हैं असली दिलवाले। कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर तैनात मुंबई पुलिसकर्मियों के ठहरने से लेकर, उनके मेडिकल खर्च तक का वहन उन्होंने किया, उनका यह प्रयास सराहनीय है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने रोहित शेट्टी को उनके इस योगदान के लिए सम्मानित किया।

कई हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया

कई हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। रोहित शेट्टी के अलावा शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, सोनू सूद, सलमान खान जैसे सितारों ने भी दिल खोलकर लोगों की मदद की थी। सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का इंतजाम किया, जिसकी वजह से वह मीडिया की सुर्खियों में बने रहे।

जल्द रिलीज होगी सूर्यवंशी

जल्द रिलीज होगी सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी जल्दी ही रिलीज हो सकती है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने सर्कस फिल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसमे रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा हैं। सूर्यवंशी फिल्म को 24 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था, माना जा रहा है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होने के बाद फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+