कोरोना जांच के नाम पर हैकर्स बना रहे लोगों को निशाना, ये ई-मेल खोलते ही फोन का सारा डेटा हो जा रहा चोरी

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। आए दिन उसके मीम्स वायरल होते रहते हैं। अब मुंबई पुलिस ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। जिसके तहत लोगों को फर्जी ईमेल से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही फर्जी मेल का एक सैंपल भी पोस्ट किया है। मौजूदा वक्त में भारतीय यूजर्स हैकर्स के निशाने पर हैं। पिछले हफ्ते इसको लेकर केंद्र सरकार ने भी अलर्ट जारी किया था। हैकर्स का मकसद यूजर का पर्सनल और बैंकिंग डेटा चोरी करने का है।

mail

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि कृपया लालच में न फंसें, फिसिंग मेल आपको फ्री कोरोना जांच का ऑफर देती हैं, लेकिन ये मेल सिर्फ लोगों को फंसाने का जरिया है। उन्होंने लोगों को किसी भी अनजान मेल को नहीं खोलने की सलाह दी है। दूसरी ट्वीट में उन्होंने मराठी में लिखा कि कोरोना जांच के लिए हजारों मेल सर्कुलेट हो रहे हैं, ये हैकर्स की चाल है। कृपया समझदार बने और सुरक्षित रहें। साथ ही Free Covid Test नाम से आए किसी अंजान मेल का न खोलें।

सर्ट ने भी जारी किया अलर्ट
भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम (सर्ट) ने पिछले हफ्ते साइबर हमले का अलर्ट जारी किया था। सर्ट के मुताबिक हैकर इन दिनों कोरोना महामारी की आड़ में लोगों के मेल अकाउंट को निशाना बना सकते हैं। मौजूदा वक्त में उन्होंने 20 लाख अकाउंट को निशाना बनाने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत कोविड से संबंधित जानकारी देने के लिए हैकर्स आपको लिंक भेजेंगे। जिसका सब्जेक्ट Free COVID-19 Testing जैसा हो सकता है। इस दौरान जिस ईमेल एड्रेस से ये मेल आएगा, वो देखने में तो सरकारी लगेगा जैसे- ncov2019gov.in, लेकिन वो फर्जी होगा। अगर आप गलती से भी ये मेल खोलेंगे तो इससे आपका पर्सनल डेटा चोरी हो जाएगा। इसके अलावा आपकी बैंकिंग से जुड़ी जानकारी भी चोरी होने का खतरा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+