मुंबई: शिवाजी स्मारक के पास पैसेंजर नाव डूबने से एक की मौत, 24 लोग बचाए गए
मुंबई। मुंबई में अरब सागर में स्थित शिवाजी स्मार्क के पास एक पैसेंजर नाव डूब गई है। बताया जा रहा है कि यह सरकारी नाव थी, जो शिवाजी स्मारक के पास डूब गई है। नाव के डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। वहीं एक शव भी बरामद हुआ है। नाव में कुल 25 लोग सवाल थे।

घटना स्थल पर कोस्ट गार्ड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। नाव के डूबने की घटना के तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसमें कुल 24 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। हालांकि एक शव भी बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सांताक्रूज निवासी सिद्धेश पवार के रूप में हुई है।
बताया गया कि एक लाइट हाउस के पास चट्टान से टकराने के चलते यह नाव पलट गई। शिवाजी मेमोरियल के निर्माण संबंधी काम के लिए वहां जा रही इस नाव में वरिष्ठ अधिकारियों में चीफ सेक्रेटरी भी शामिल थे। बता दें कि मुंबई में अरब सागर में शिवाजी स्मार्क का निर्माण आज से शुरू होने जा रहा है। पीएम मोदी ने 2016 में शिवाजी स्मारक की नींव रखी थी।
#Visuals: A passenger boat has capsized near Shivaji Smarak ( 2.6 km west of Mumbai's Nariman point). Boat belongs to Maharashtra Government. Rescue operation underway. Most people rescued. pic.twitter.com/rajgTyFEYZ
— ANI (@ANI) October 24, 2018












Click it and Unblock the Notifications