मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी कोरोना पॉजिटिव, घर पर खुद को किया आइसोलेट

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिस वजह से अब रोजाना 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 44.50 लाख के पार पहुंच गई है। अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर है। साथ ही अब तक उनमें कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं हैं।

corona

मेयर किशोरी पेडनेकर ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मेरी कोविड-19 की जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। मेरे शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। मैंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं, वो खुद को क्वारंटीन कर लें। साथ ही मेरे सहयोगियों को भी ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लोगों की भी जांच की गई। उनके मुताबिक वो जल्द स्वस्थ हो जाएंगी और फिर से मुंबई के लोगों की सेवा कर सकेंगी।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 95,735 नए मामले सामने आए हैं और 1,172 मरीजों की मौत हुई है। अब कुल मामलों की संख्या 44,65,864 हो गई, जिसमें 919018 सक्रिय मामले हैं जबकि 3471784 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पर 9.67 लाख मामले सामने आए हैं। जिसमें 27,787 की मौत हुई है, जबकि 6,86,462 लाख ठीक हो चुके हैं। वहीं मुंबई में अब तक 1,60,744 केस रिपोर्ट किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+