मुंबई: एमटीएनएल बिल्डिंग में भीषण आग, 60 से लोगों को निकाला गया
मुंबई। मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित एमटीएनएल की इमारत में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू की कोशिश की जा रही है। कई घंटे से लगातार रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। नौ मंजिला इस इमारत के तीसरे और चौथे फ्लोर पर आग लगी है। दमकल विभाग के मुताबिक, कई घंटे की मशक्कत के बाद 60 लोगों को इमारत से निकाला जा चुका है। अभी भी इमारत में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। बहुत से लोग इमारत की छत पर चढ़े हुए हैं।

दमकल विभाग के मुताबिक, यह लेवल फोर की आग है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। दमकल की टीम आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है और लोगों को बचाया जा रहा है। प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की और ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications