Kamala Mills: कितना भयावह थी लंदन टैक्सी बार के टॉप फ्लोर पर लगी आग

Recommended Video

      Kamala Mill Compound Fire: 12 died, many injured | वनइंडिया हिंदी

      मुंबईः मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के टॉप फ्लोर पर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसमें 14 लोग घायल हो गए वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आग लंदन टैक्सी बार के टॉप फ्लोर पर लगी। इस घटना में 11 महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। घटना में घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि ये आग कितनी भयावह थी।

      14 लोगों की हुई मौत, कई घायल

      14 लोगों की हुई मौत, कई घायल

      मरने वालों में ज़्यादातर 22 से 30 साल के लोग हैं. हादसे में 12 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लंदन टैक्सी बार में ये आग बीती रात 12:30 बजे के करीब कंपाउंड के 2 रेस्टोरेंट्स में लगी थी।

      2 घंटे से ज्यादा में पाया गया आग पर काबू

      2 घंटे से ज्यादा में पाया गया आग पर काबू

      कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 8 गाड़ियों और 6 वाटर टैंक को आग पर क़ाबू पाने में 2 घंटे से ज़्यादा का समय लग गया।

      50 लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे

      50 लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे

      बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस समय 50 लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे। कमला मिल कंपाउंड में कई कॉरपोरेट दफ़्तरों के अलावा कई न्यूज़ चैनलों के दफ़्तर भी हैं। आग की वजह से उनका प्रसारण भी रोक दिया गया है।

      आग लगने की वजह नहीं हुई है साफ

      आग लगने की वजह नहीं हुई है साफ

      अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। इस मामले में जांच चल रही है। मोजो मेस्त्रो रेस्टोरेंट के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

      चल रही है जांच

      चल रही है जांच

      आग लगने की वजह का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है। कमला मिल कंपाउंड के पास स्थित KEM हॉस्पिटल में 21 मरीजों को भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डीन का कहना है कि यहां घायल अवस्था में 21 लोगों को लाया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+