मुंबई के ताजमहल होटल के पास चर्चिल बिल्डिंग में लगी आग, 1 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
मुंबई। मुंबई के कोलाबा में ताजमहल होटल के पास मेवेदर रोड पर चर्चिल चैम्बर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लेवल-2 में आग लग गई है। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को मेरी वेदर रोड पर स्थित चर्चिल चामदर इमारत में आग लगने को लेकर दोपहर करीब 12.17 बजे फोन आया।

उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर अब तक छह लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा, 'इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है।' आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
9 लोगों को बचाया गया
जानकारी के मुताबिक दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभी तक 9 लोगों को इमारत से निकाला जा चुका है जबकि अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications