मुंबई: गोरेगांव बिल्डिंग में आग लगने से 3 तीन की मौत, कई घायल

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में टेक्निक प्लस वन बिल्डिंग में रविवार शाम आग लगने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। गोरेगांव वेस्ट के एसवी रोड़ पर स्थित बिल्डिंग में चौथे और पांचवे फ्लोर पर आग लगी है। इस घटना में 9 लोग भी घायल हो चुके हैं। वहीं, बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए लोगों को निकालने और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जो भी ज्यादातर लोग बिल्डिंग में फंसे होने की वजह से धुएं के कारण घायल हुए हैं, वहीं कुछ लोग आग की वजह से जल गए हैं।

मुंबई: गोरेगांव बिल्डिंग में आग लगने से 3 तीन की मौत

इस घटना में अब तक 3 लोगों के मरने की पुष्टी की गई है, वहीं घायलों को अस्पताव पहुंचाया गया है। आग पर काबू पाने के लिए आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और छह पानी के टैंकरों का लगाया गया है।

मुंबई के गोरेगांव में स्थित इस बिल्डिंग में शाम करीब 4.30 बजे आग लगी थी। हालांकि अभी तक बिल्डिंग में आग लगने का कारण का पता नहीं लग पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+