ड्रग्स मामले में गिरफ्तार एक्टर अरमान कोहली की मुश्किलें बढ़ीं, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मुंबई, 1 सितंबर: एक्टर अरमान कोहली को मुंबई की एक अदालत ने आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर से ड्रग्स जब्त किए जाने के बाद बाद उनको गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 28 अगस्त को मुंबई में कोहली के घर छापा मारा था और कोकीन मिलने का दावा किया था। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने कोहली को एक सितंबर तक के लिए एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया था। हिरासत खत्म होने के बाद आज फिर से उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।

शनिवार को पड़ा था घर पर छापा गिरफ्तार
एनसीबी की टीम ने शनिवार शाम को अभिनेता अरमान कोहली के आवास पर छापेमारी की थी। कोहली को उनके घर से कोकीन बरामद होने के बाद एनसीबी उनको अपने दफ्तर ले गई थी। जहां कई घंटे की पूछताछ के बाद एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर कोहल को गिरफ्तार कर लिया गया।अरमान कोहली पर एनडीपीएस के सेक्शन 21a, 27a, 28, 29, 30, 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

कोहली के घर मिला विदेश से आया कोकीन
जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने कोहली से पूछताछ का फैसला ड्रग्स सप्लायर अजय राजू सिंह से शनिवार को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान हुए खुलासों के बाद किया। उसने कोहली को भी अपना क्लाइंट बताया। एनसीबी ने बताया कि राजू सिंह से पूछताछ के बाद जब टीम ने अरमान कोहली के घर छापेमारी की तो वहां कोकीन बरामद हुई। जांच में पाया गया कि कोहली के घर से मिला कोकीन का उत्पादन दक्षिण अमेरिका में हुआ है।

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं कोहली
अरमान कोहली ने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रहे हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ उनकी फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी काम किया है। कोहली का विवादों से भी नाता रहा है। 2018 में विभाग ने अरमान कोहली क स्कॉच व्हिस्की की 41 अवैध बोतलों के साथ गिरफ्तार किया था। अरमान कोहली को सोफिया हयात के साथ मारपीट के लिए भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा अरमान कोहली पर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी रिलेशनशिप में रहते हुए मारपीट के आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications