#railroko: खत्म हुआ मुंबई में छात्रों का धरना, पटरी पर लौटी लोकल
Recommended Video

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में चल रहा छात्रों का उग्र प्रदर्शन पूरे 4 घंटे बाद खत्म हो गया है। इस प्रदर्शन की वजह से करीब 4 घंटे रेलवे का यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। इस बारे में रेलमंत्री पीयूष गोयल प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक रेलवे और पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन बंद किया। आपको बता दें कि आज सुबह गुस्साएं छात्रों ने मुंबई में 'लोकल रेल' को रोक दिया था, ये सभी छात्र रेलवे में स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं और इसी के चलते इन्होंने मंगलवार सुबह माटुंगा और दादर के बीच ट्रेनी अप्रैंटिंस ट्रैक पर जाम लगा दिया था। जिसके कारण इस रूट से जाने वाली 30 ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं।

ये सभी छात्र सरकार से मांग कर रहे थे कि वो इन्हें स्थायी नौकरी दे और 20 फीसदी कोटा को तत्काल प्रभाव से खत्म करे। छात्रों का प्रदर्शन काफी उग्र था, छात्र रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए थे, हालांकि रेलवे प्रशासन मामले को सुलझाने में लगा था लेकिन छात्रों ने आरोप लगाया था कि उन्हें जबरन रोका जा रहा था, तो कुछ छात्रों ने मीडिया से कहा कि उन पर लाठी चार्ज भी हुआ है।
सांसद किरीट सोमैया का ट्वीट
उत्तर-पूर्वी मुंबई से सांसद किरीट सोमैया ने ट्वीट कर बताया था कि मुंबई रेलवे अप्रेंटिस आंदोलन के बारे में पीयूष गोयल जी से बात हुई है। उन्होंने आंदोलन कर्ताओं से बातचीत का भरोसा दिलाया है। सभी को न्याय मिलेगा, मैं आंदोलनकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि रेल रोको को वापस लें और चर्चा के लिए सामने आएं।
#Mumbai: Railway traffic affected due to student agitation between Matunga & Chhatrapati Shivaji Terminus railway station, the agitators are demanding jobs in railways. Police has reached the spot. pic.twitter.com/rlFp1K4tBz
— ANI (@ANI) March 20, 2018
Mumbai Railway Apprentice Agitation, I just talked to Minister @PiyushGoyal.He assured discussion with andolan karta. justice b given to all including Apprentice.Separate 20% quota & special exam for Apprentice. I appeal the AndolanKarta to withdraw RailRoko & come for discussion
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) March 20, 2018
#WATCH: Railway traffic resumes between Dadar & Matunga, agitating railway job aspirants still present at the spot where they have been protesting, between Matunga & Chhatrapati Shivaji Terminus railway station. #Mumbai pic.twitter.com/J72KIhc38b
— ANI (@ANI) March 20, 2018












Click it and Unblock the Notifications