14 साल की लड़की ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंबईः मुंबई के कंडीव्ली (ईस्ट) में एक हाउसिंग सोसाइटी में 14 साल की एक लड़की ने आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को ये घटना शाम को 4.30 बजे के करीब हुई। अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया। इस घटना के बाद सोसाइटी के सभी लोग हैरान हैं।

MUMBAI 14 year old girl jumps to death on 8th floor

हर्षिता के बारे में बताया जा रहा है कि वो गुंदेचा स्कूल में पड़ती थी और उसके परिवार में उसके माता-पिता के अलावा उसकी दस साल की छोटी बहन भी रहती थी।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 14 साल की हर्षिता मेवांशी 9 वीं क्लास में पढ़ती थीं। इस मामले में अभी तक परिवार की कोई से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। घटना के बार हर्षिता का परिवार सदमें है।

डिप्टी पुलिस कमीश्नर विनय राठौर ने कहा कि हमें नहीं पता कि हर्षिता ने ये कदम क्यों उठाया। पुलिस ने एक्सिडेंट रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में पूरी जांच करेगी। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।'

इस घटना को लोगों ने मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर लिया गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जब हर्षिता खिड़की के बाहरी हिस्से में आकर खड़ी हो जाती है तो लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। कुछ देर खड़े होने के बाद लड़की ने छलांग लगा दी। पड़ोसी लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- ग्रे लिस्ट पर नहीं बोला चीन, कहा- पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ बहुत कुछ किया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+