जब संसद में बोले मुलायम सिंह, जो बीवी को दबाकर ना रखते हों वो सांसद हाथ उठा लें

जब संसद में बोले मुलायम सिंह, जो बीवी को दबाकर ना रखते हों वो सांसद हाथ उठा लें

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी संरक्षक प्रमुख मुलायम सिंह ने सोमवार को लोकसभा में मोब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की जा रही हत्याएं) पर बहस के दौरान बोलते हुए सांसदों से ही पत्नियों पर अत्याचार को लेकर एक सवाल करते हुए हाथ उठाकर जवाब देने को कह दिया। आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह ने कहा कि वो सांसद हाथ उठा ले जिसने अपनी बीवी को दबा कर ना रखा हो, इस पर सिर्फ एक हाथ उठा लेकिन सभी हंस जरूर पड़े।

Recommended Video

    Sharad Yadav to meet Opposition leaders | वनइंडिया हिन्दी
    mulayam singh yadav intersting question in parliament

    देशङर में भीड़ के गौरक्षा के नाम पर लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मसले पर सोमवार को लोकसभा में बहस चल रही थी। इसी पर बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सबसे पहले अत्याचार की शुरुआत परिवार से होती है, महिलाओं को दबाया जाता है, पत्नियों पर लोग अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले परिवार में बराबरी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पत्नियों पर अत्याचार बंद करने की शपथ लेनी चाहिए।

    इसी पर आगे बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि आप में से कौन कौन सांसद अपनी पत्नी को दबा कर नहीं रखते, हाथ खड़े करें। इस पर पूरे सदन में सिर्फ भाजपा के एक सांसद ने हाथ खड़ा किया तो मुलायम सिंह बोले कि देख लीजिए, सदन में यह स्थिति है तो देश में क्या हाल होगा। हाथ खड़ा करने वाले भाजपा एमपी की ओर देखते हुए मुलायम बोले ये बहुत अच्छी बात है कि आप अपनी पत्नी को दबाकर नहीं रखते। इस पर सभी लोकसभा सदस्य और स्पीकर हंस पड़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+