जन्मदिन पर करोड़ो खर्च के बाद मुलायम को आयी गरीबों की याद
रामपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने 75वें जन्मदिने को बेहद शाही अंदाज में मना रहे हैं। मुलायम सिंह के जन्मदिन पर हो रहे बेहिसाब खर्च के चलते हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। हर तरफ से हो रही आलोचना की मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में भरपाई करने की कोशिश की। उन्होंनेक कहा कि मैं चाहता हूं कि जो सम्मान मुझे मिला है वह गरीबों को भी मिलना चाहिए।

मुलायम सिंह रामपुर में जमा तमाम आला अधिकारी और प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों को संबोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर मुझे जो सम्मान मिला वह मुझे मेरे पूरे जीवन में नहीं मिला है। इसके लिए वह आजम खान का तहेदिल से शुक्रिया करते हैं। वहीं इस मौके पर कई योजनाओं की घोषणा पर उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि ये योजनाए महज घोषणा तक सीमित नहीं रह जाए बल्कि दस से पंद्रह दिन में इसे मूर्त रूप देने का काम किया जाएगा।
मुलायम सिंह ने कहा कि वह आजम खान ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाया और इसके लिए वह आजम खान को रिटर्न गिफ्ट रूप में जौहर शोध संस्थान के लिए जगह मुहैया करायी है। उन्होंने कहा कि आजम खान के उपर काफी आरोप लगाए जाते हैं उनके खिलाफ षडयंत्र किये जाते हैं लेकिन कोई यह जानने की कोशिश नहीं करता कि वह अपना घर न बनवाकर लोगों के लिए विश्वविद्यालय बनवाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications