मुलायम बोले पाक कब्जे का कश्मीर भी जल्दी वापस लाओ
लखनऊ। पाकिस्तान की सीमा के भीतर जिस तरह से भारतीय सेना ने सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम दिया है उससे तमाम वर्ग काफी उत्साहित है। यह उत्साह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भीतर भी देखा जा सकता है।

जानिए, पीओके में घुसकर भारतीय जवानों ने कैसे मारे आतंकी
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भी सरकार वापस लाए। उन्होंने कहा कि पाक कब्जे वाला कश्मीर भारत सरकार तत्काल वापस लाए।
जानिए क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक जिसे इंडियन आर्मी ने PoK में दिया अंजाम
आपको बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार देर रात तकरीबन 2 बजे पाकिस्तान की सीमा में घुसकर पांच आतंकी बेस पर जमकर गोलीबारी की, जानकारी के मुताबिक तकरीबन 40 आतंकी इस हमले में मारे गए हैं जबकि दो पाक सेना के जवान भी इस हमले में मारे गए है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया पर जश्न, देखें लोगों ने क्या कहा
भारतीय सेना ने यह अहम कदम उरी में सेना के बेस कैंप में हमले के बाद उठाया है। उरी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारतीय जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा और हम इसे भूलेंगे नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बोले नायडू, पीएम मोदी के हाथ में देश बिल्कुल सेफ












Click it and Unblock the Notifications