आगरा में धर्मांतरण के मुद्दे पर लोकसभा में बहस को मुलायम सिंह ने निर्रथक बताया

नई दिल्ली। आगरा में 200 मुसलमानों के धर्मांतरण के मुद्दे पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद सरकार ने इस मुद्दे पर बहस की मांग को स्वीकार करने के बाद लोकसभा में इस मुद्दे पर बहस चल रही है। वहीं इस मुद्दे पर बोलते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आगरा के मुद्दे पर संसद में बहस गैरजरूरी है।

mulayam singh yadav

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आगरा मामले पर आगरा या इसके आस-पास के जिलों में ही चर्चा नहीं हो रही है। ऐसे में इस मुद्दे पर लोकसभा में बहस की क्या जरूरत है। मुलायम सिंह ने कहा कि कुछ अखबारों में इस तरह की खबर छपी जिसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा शुरु हो गयी। उन्होंने कहा कि क्या अब अखबारों के आधार पर लोकसभा में बहस आयोजित की जाएगी।

वहीं इससे पहले कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता के मुद्दे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरएसएस देश को बांटने की कोशिश कर रहा है इसपर सरकार ने चुप्पी साध ली है। वहीं भाजपा के सांसदों ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देशभर में ईसाईयों ने लोगों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जिसपर पूर्व की सरकार ने हमेशा चुप्पी साध ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+