मुलायम की छोटी बहू अपर्णा हुई मोदी की फैन

नई दिल्ली। मुलायम सिंह यादव भले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पानी पी-पीकर कोसें, पर नेताजी की छोटी बहू अपर्णा यादव ने नोएडा में मोदी का गुणगाण किया। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

Aparna Yadav is all praise of PM Modi

उन्होंने 'राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान' की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे दुनिया में भारत की इमेज में सुधार होगा। वह सेक्टर- 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आई हुई थीं।

अपर्णा की मोदी प्रशंसा करन के बाद यहां के सपा नेता चुप हैं। कोई भी टिप्पणी करने के लिए तैयार नहीं हुआ कि आखिर किसलिए नेता जी की बहू ने मोदी की तारीफ की।

चुप रहने का वक्त नहीं

एक सेमिनार में बोलते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि अब चुप रहने का नहीं, बल्कि लडऩे का वक्त आ गया है। महिलाओं को उत्पीडऩ से मुकाबला करने के लिए कानूनी अधिकारों की जानकारी हासिल करनी चाहिए।

साथ ही मार्शल आर्ट, मिर्च तथा पाउडर जैसे उपकरणों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

अपर्णा ने कहा कि यूपी में एसपी गवर्नमेंट अच्छा काम कर रही है, लेकिन मीडिया का एक तबका जानबूझकर छवि खराब करने में लगा है। इसके चलते समाज में भ्रम की स्थिति फैल रही है।

राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा करना उनका पहला शौक है, लेकिन फिलहाल इस बारे में ज्यादा सोचा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+