लालू और मुलायम के घर में एक ही दिन गूंजीं किलकारियां, बने नाना और परबाबा
नई दिल्ली। बुधवार को राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के घर में खुशियां ही खुशियां आईं। लालू के घर दो-दो खुशियां आईं। उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और छोटी बेटी राजलक्ष्मी मां बनीं। राजलक्ष्मी मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू हैं। उनकी शादी मुलायम के पोते और मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह से हुई है।
मीसा भारती ने दी फेसबुक पर जानकारी
मीसा भारती ने अपने बच्चे की फोटो फेसबुक पर शेयर की। मीसा भारती ने फेसबुक पर लिखा कि उनके परिवार के उपवन में एक नन्हा पुष्प आकर जुड़ा है और मां बनने के इस अहसास से एक बार फिर अभिभूत हूं।
उधर, लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर सूचना दी कि उनकी बड़ी बहन मीसा भारती और छोटी बहन राजलक्ष्मी मां बनीं हैं और दोनों को बेटा हुआ है।
दिल्ली के नर्सिंग होम में राजलक्ष्मी ने दिया बेटे को जन्म
लालू की बेटी और मुलायम की बहू राजलक्ष्मी ने दिल्ली में बुधवार की शाम में नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया। लालू की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने अपने बेटे के जन्म की जानकारी दिन में फेसबुक और ट्विटर पर दी।












Click it and Unblock the Notifications