SC में योगी सरकार ने बताया आतंकवादी, मुख्तार अंसारी बोले- स्वतंत्रता सेनानी और उपराष्ट्रपति के परिवार से हूं
सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार ने बताया 'आतंकवादी', मुख्तार अंसारी ने कहा- स्वतंत्रता सेनानी और उपराष्ट्रपति के परिवार से हूं
Mukhtar Ansari News: पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के नेता और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में पंजाब से यूपी की जेल में ट्रांसफर किए जाने का विरोध किया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में मुख्तार अंसारी ने दावा किया कि वो पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के परिवार से संबंध रखते हैं। मुख्तार अंसारी ने ये भी कहा कि उनके परिवार का संबंध स्वतंत्रता सेनानियों से भी है और उनके परिवार से पूर्व राज्यपाल भी मिल चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्तार अंसारी को आतंकवादी बताया है। यूपी सरकार मुख्तार अंसारी को यूपी जेल में शिफ्ट करने की कोशिश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार के वकील ने कहा कि पंजाब सरकार उनका (अंसारी) समर्थन कर रही है। पंजाब जेल में अंसारी फाइव स्टार सुविधा पा रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ हत्या सहित कई अन्य गंभीर मामले हैं।
Recommended Video

सुप्रीम कोर्ट में पंजाब की रोपड़ जेल ने मुख्तार अंसारी को यूपी ट्रांसफर करने से मना कर दिया है। पंजाब की रोपड़ जेल ने कोर्ट में कहा है कि मुख्तार अंसारी की सेहत खराब है। पंजाब की रोपड़ जेल का कहना है कि मुख्तार अंसारी अवसाद से भी पीड़ित हैं।
हलफनामे में मुख्तार अंसारी ने क्या-क्या कहा?
मुख्तार अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की गाजीपुर जेल में अपने स्थानांतरण के खिलाफ अपील की है। इसी सुनवाई के दौरान अंसारी मे कहा, वह एक ऐसे परिवार से हैं, जिनके सदस्यों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था और देश की आजादी के बाद शीर्ष संवैधानिक पदों पर भी रहे हैं। मुख्तार अंसारी के वकील मुकुल रोहतगी द्वारा दायर हलफनामे में कहा गया है, अंसारी के परिवार ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके परिवार के हामिद अंसारी देश के उपराष्ट्रपति रहे हैं। बाबा शौकत उल्ला अंसारी ओडिशा के राज्यपाल रहे हैं। अंसारी के परिवार के सदस्य जस्टिस आसिफ अंसारी इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज रहे हैं। वहीं उनके पिता सुभानअल्लाह अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे थे।
उत्तर प्रदेश की सरकार ने कहा- अंसारी एक अपराधी है
वहीं उत्तर प्रदेश की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मुख्तार अंसारी कई गंभीर अपराध के मामलों में लिप्त में है और पंजाब सरकार एक कुख्यात अपराधी का समर्थन कर रही है। तुषार मेहता ने कहा कि पंजाब का कहना है कि अंसारी अवसाद से पीड़ित हैं। अंसारी का कहना है कि वो स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं। लेकिन फैक्ट ये है कि उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं क्योंकि वो एक आपराधी है। वह पंजाब की जेल में बहुत ही आराम से मौज में है। पंजाब की सरकार को अंसारी का समर्थन नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications