पाकिस्तान के परमाणु हमले की धमकी पर नकवी बोले- गीदड़भभकी देना बंद करें इमरान खान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को भारत को परमाणु हमले की चेतावनी को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर पलटवार किया है। नकवी ने कहा कि इमरान खान बार-बार ये गीदड़धमकी देना छोड़ दें। इंडिया टुडे से बात करते हुए नकवी ने कहा कि उन्हें इस तरह बार- बार गीदड़धमकी देना बंद कर दें और अपने देश की स्थिति को देखना चाहिए। उन्हें यह तय करना होगा कि वह आतंकवादियों का साथ देंगे या फिर दुनिया का।

Mukhtar Abbas Naqvi hit out at Imran Khan for issuing nuclear threats

बता दें कि सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर कश्मीर संघर्ष युद्ध की ओर बढ़ता है तो याद रखें कि दोनों राष्ट्रों के पास परमाणु हथियार हैं और इस युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है। इसका असर पूरी दुनिया पर होगा। इसलिए दुनिया की महाशक्तियों पर बड़ी जिम्मेदारी है। चाहे वे हमारा समर्थन करें या न करें, लेकिन जो संभव होगा पाकिस्तान करेगा और किसी भी हद तक जाएगा।

इस पर पलटवार करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने का कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ बात कर रही है और पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। वहीं इमरान खान के कश्मीर के मुद्दे को द्विपक्षीये मुद्दे को वैश्विक समुदाय में अंतर्राष्ट्रीयकरण कराने वाले बयान का जवाब देते हुए नकवी ने कहा कि पाकिस्तान निराश है और किसी भी तरह से शोर मचाने की कोशिश कर रहा है।

लेकिन इस तरह के कृत्यों से पाकिस्तान को कोई लाभ नहीं होने वाला है। नकवी ने कहा कि न तो कोई उनकी बात को सनेगा और न ही समझने की कोशिश करेगा। न तो भारत किसी को समझने की कोशिश करेगा, न ही दुनिया समझेगी। उनके बयान हंसी के पात्र हैं और मुझे भी हंसी आ रही है।

यह भी पढ़ें- 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को बनाएंगे उपजाऊ, 75 लाख को मिलेगा रोजगार: जावड़ेकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+