#AkashAmbani : कौन हैं श्लोका मेहता, जिनसे मुकेश अंबानी के बेटे आकाश करने जा रहे हैं शादी

Recommended Video

    Akash Ambani को मिल गए दुल्हनिया, Shloka Mehta से होने वाली है Marriage | वनइंडिया हिन्दी

    मुंबई। देश की ही नहीं बल्कि एशिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। खबर है कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी फिक्स हो गई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक इस साल के अंत में आकाश अंबानी मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं, इससे पहले 24 मार्च को गोवा में प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी हुई,खबरों के मुताबिक शादी मुंबई में होगी।

    श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी

    श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी

    आपको बता दें कि रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं।

    श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक

    श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक

    श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं, जो कि गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है और अंबानी परिवार के बेहद करीबी है।

    आकाश और श्लोका की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी

    आकाश और श्लोका की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी

    श्लोका ने 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। ऐसा कहा जा रहा है कि आकाश और श्लोका की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी। दोनों एक -दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद श्लोका ने मास्टर्स लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से किया है।

    मुकेश और नीता अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं आकाश

    मुकेश और नीता अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं आकाश

    तो वहीं आकाश, देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे हैं। वो फिलहाल 4जी कंपनी रिलायंस जियो का पूरा काम देख रहे हैं। 26 साल के आकाश मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चों में सबसे बड़े बेटे हैं, ईशा उनकी जुड़वां बहन हैं जबकि अनंत उनके छोटे भाई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+