Mukesh Ambani Meets Donald Trump: शाही भोज में डोनाल्ड ट्रंप से मिले मुकेश अंबानी,जानिए किन मुद्दों पर हुई बात
Mukesh Ambani Meets Donald Trump: भारतीय बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)से मुलाकात की। यह मुलाकात कतर (Qatar) के अमीर शेख तमीम द्वारा ट्रंप के सम्मान में आयोजित राज्य भोज (State Dinner) के दौरान लुसैल पैलेस (Lusail Palace) में हुई।
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी ने लगभग एक घंटे तक मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कई विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात की, जिनमें मुकेश अंबानी भी शामिल थे।

कतर के अमीर से भी मुकेश अंबानी ने की मुलाकात
मुकेश अंबानी को ट्रंप और कतर के अमीर से गर्मजोशी से हाथ मिलाते और कुछ मिनटों तक बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद वह अंदर चले गए। अंबानी को अमेरिकी वाणिज्य सचिव स्टीव लटनिक से भी हँसी-मजाक करते हुए देखा गया।
दूसरी बार ट्रंप से मिले अंबानी
यह ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अंबानी की दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले जनवरी में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से पहले आयोजित एक डिनर में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी शामिल हुए थे।
एलन मस्क भी पहुंचे राज्य भोज में
इस भव्य आयोजन में टेस्ला के सीईओ और अमेरिकी सरकार में अहम पद संभाल रहे एलन मस्क(Elon Musk) भी शामिल हुए। अन्य प्रमुख मेहमानों में न्यूज़ मैक्स के संस्थापक क्रिस रुड्डी, ब्लैक स्टोन के सीईओ स्टीफन श्वार्ज़मैन, और मस्क के करीबी दोस्त एंटोनियो ग्रेसियास शामिल थे।
ये भी पढ़ें 100 Days Of Trump: ट्रंप के 100 दिन पूरे, दुनिया की बज गई बैंड! कहां हुए फेल और कहां पास?
कतर के बाद UAE के दौरे पर जाएंगे ट्रंप
कतर, ट्रंप की मिडिल ईस्ट टूर का दूसरा पड़ाव था। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत सऊदी अरब से की थी और उसके बाद कतर पहुंचे। इसके बाद वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाएंगे।
ये भी पढ़ें Trump Zelensky Meet: वेटिकन में मिले ट्रंप-जेलेंस्की, रूस-यूक्रेन जंग को खत्म पर क्या बात हुई?












Click it and Unblock the Notifications