शिवभक्ति में डूबा अंबानी परिवार, दो मंजिला इमारत जितने शिवलिंग का अनंत-राधिका ने किया जलाभिषेक

Radhika-Anant did Jalabhishek: 12 जुलाई का दिन अंबानी परिवार के लिए बेहद खास है। आज के दिन अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच भगवान में अटूट श्रद्धा रखने वाला अंबानी परिवार भक्ति में भी लीन नजर आ रहा है।

चाहे अंबानी परिवार में कोई भी फंक्शन हो, वे लोग भगवान का आशीर्वाद लेना कभी भी नहीं भूलते। ऐसे में शादी से दो दिन पहले एंटीलिया में भव्य स्तर पर शिव-शक्ति पूजा का आयोजन किया गया था। इसमें न सिर्फ परिवार के सदस्य, बल्कि बॉलीवुड के लोग भी शामिल हुए थे।

Mukesh ambani

अब एक क्लिप सामने आया है, जिसमें शादी के फंक्शन के बीच अंबानी परिवार शिव की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि अंबानी परिवार शिवलिंग की पूजा करता दिखा।

मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत-राधिका ने साथ खड़े होकर पहले तो हवन आरती की और फिर इसके बाद शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

इस शिवलिंग की ऊंचाई लगभग दो मंजिला किसी इमारत जितनी थी। ऐसे में परिवार ने दूसरी मंजिल पर खड़े होकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाया और अन्य पूजा की सामग्री भी रखी। मंत्रोच्चारण से हर जगह धार्मिक माहौल बन गया और पूरा परिवार आस्था के माहौल में डूब गया।

बताते चलें कि अंबानी परिवार का हर सदस्य काफी धार्मिक है। परिवार के लोग चाहे कोई भी फंक्शन हो, भगवान का आशीर्वाद लेना कभी भी नहीं भूलते। ऐसे में ये तो परिवार के इतने बड़े फंक्शन की बात है। शिव भक्ति में पूरा परिवार लीन नजर आया। इस बीच कपल ने भी भोलेनाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

अंबानी परिवार इस शादी में अपने कल्चर का डंका दुनियाभर में बजा रहा है। शादी की हर रस्म में भारतीय कल्चर का निचोड़ देखने को मिल रहा है। अंबानी परिवार की इस आलीशान शादी में आप विदेशी मेहमानों से लेकर देशी चीजों तक को देख सकते हैं। ये शादी पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+