मुंबई छोड़ लंदन के इस 300 एकड़ के महल में शिफ्ट होंगे मुकेश अंबानी? 100 साल पुराने घर की ये हैं खूबियां
नई दिल्ली, 05 नवंबर: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने हाल ही में लंदन में अपना दूसरा घर खरीदा है। माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी का ये दूसरा ठिकाना है। मुकेश अंबानी एंटीलिया के आलावा अब लंदन के इस घर में रहने वाले हैं। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ने लंदन में अपना दूसरा घर खरीदा है। उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर स्थित 300 एकड़ के स्टोक पार्क को खरीद लिया है। ऐसे में लंदन में बसने के सवाल पर अब रिलायंस ग्रुप ने सफाई पेश की है। रिलायंस ने अपने ऑफिशियल बयान में इस तरफ की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया और साफ कहा कि उनका भारत छोड़ने या कही और शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं है।

2020 में हुई थी डील
मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि महामारी में लॉकडाउन के दौरान अंबानी ने अपना अधिकतर समय अपने मुंबई के घर एंटीलिया में गुजारा।। उस वक्त अंबानी और उनके परिवार को यह महसूस हुआ कि उनके पास एक दूसरी प्रॉपर्टी भी होनी चाहिए जिसे वह अपना घर कह सकें। ऐसे में उन्होंने लंदन में प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने लंदन में प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि यह प्रॉपर्टी उन्होंने करीब 592 करोड़ रुपये में पिछले ही साल खरीदी है।
फोटो साभार: stoke park

मैंशन में खुद का होगा प्राइवेट अस्पताल
इस साल की शुरुआत में लंदन के बर्किंघमशायर में स्टोक पार्क में कंट्री क्लब के पास 300 एकड़ पर जमीन का सौदा किया गया। अगस्त में इस पर मकान का निर्माण भी शुरू कर दिया गया था, जो अब बनकर तैयार हो गया है। मुकेश अंबानी के लंदन वाले इस घर में 49 बेडरूम बताए जा रहे हैं। वहीं अंबानी के इस घर में एक मिनी अस्पताल भी बनाया जा रहा है। मिड डे को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने लंदन के ही घर में दिवाली मनाई है। वह दिवाली से पहले वहां चले गए थे

अगले साल अप्रैल तक हो सकते हैं शिफ्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल अप्रैल तक अंबानी परिवार लंदन शिफ्ट हो सकता है। पिछले दो-ढाई महीने से मुकेश अंबानी का परिवार लगातार मुंबई से बाहर है। यह मैंशन 100 साल से भी अधिक पुराना है। साल 1908 में बना यह मैंशन शुरुआत में प्राइवेट रेसिडेंस हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे कंट्री क्लब में बदल दिया गया। इस मैंशन में जेम्स बांड सीरिज की सिनेमा की भी शूटिंग हो चुकी है।

हवेली के अंदर होगा शानदार मंदिर
स्टोक पार्क मैंशन 300 एकड़ में बना हुआ है। इसे अंबानी ने इस साल की शुरुआत में 592 करोड़ रुपये में खरीदा और अगस्त से यहां परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इस घर में परिवार ने मंदिर भी स्थापित कर लिया है। वहां मुंबई से दो पुजारी भी बुलाए जाएंगे। यह मंदिर हूबहू मुंबई वाले जैसा है। गणेश जी की प्रतिमा मार्बल की है और राधा कृष्ण व हनुमान की मूर्ति राजस्थानी कलाकारी में है।












Click it and Unblock the Notifications