12 फरवरी से खुल रहा है मुगल गार्डेन, जानिए कैसे करें बुकिंग, क्या है जरूरी प्रोटोकॉल
नई दिल्ली, 11 फरवरी। कोरोना के चलते लंबे समय तक राष्ट्पति भवन में स्थित मुगल गार्डेन में दर्शकों के आने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। लेकिन अब इसे आखिरकार खत्म किया जा रहा है और एक बार फिर से मुगल गार्डन को दर्शकों के लिए कल से खोला जा रहा है। मुगल गार्डेन में गुलाब के फूल के 138 प्रकार हैं, 20 प्रकार के क्रीपर हैं, 70 अलग-अलग तरह के मौसमी पौधे हैं जोकि दर्शकों को आकर्षित करेंगे। हर साल मुगल गार्डेन में होने वाले उदयनोत्सव में हिस्सा लेने के लिए लोग 12 फरवरी से यहां आएंगे। 12 फरवरी से आम जनता के लिए मुगल गार्डेन को 16 मार्च तक के लिए खोला जा रहा है। हालांकि सोमवार को यहां दर्शकों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।

अलग-अलग किस्म के खूबसूरत फूल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 10 फरवरी को मुगल गार्डेन में उदयनोत्सव की शुरुआत की थी। यह गार्डेन 15 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है, जिसमे अलग-अलग प्रजातियों के पेड़-पौधे लगे हैं। इस बार के उदयनोत्सव में 11 अलग-अलग प्रजातियों के ट्युलिप के पौथे होंगे जोकि पूरे फरवरी माह में खिले रहेंगे। राष्ट्रपति भवन में हॉर्टिकल्चर कंसल्टेंट पीएन जोशी ने बताया कि यहां 11 अलग-अलग रंग के 10 हजार ट्युलिप के पुष्प हैं। ये नीदरलैंड से आते हैं। हमारे पास नीले, गुलाबी सफेद रंग के फूल भी हैं जो जापान से लाए गए हैं जबकि इंका मारिगोल्ड जर्मनी से लाए गए हैं।

बड़ी संख्या मे लोग आते हैं मुगल गार्डेन देखने
इसके साथ ही फूलों की झालर भी अलग-अलग डिजाइन में सेंट्रल हॉल में देखने को मिलेंगी। इस बार यह मुख्य रूप से पीले, सफेद, लाल और नारंगी रंग में नजर आएंगे। इसके साथ ही नागफनी के पौधे भी यहां अलग अंदाज में नजर आएंगे। साथ ही हवा को शुद्ध रखने वाले पौधे भी गार्डेन में लगाए गए हैं। इसके अलावा यहां बड़ा गार्डेन, म्युजिकल गार्डेन, हर्बल गार्डेन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। महामारी के बीच खुल रहे गार्डेन में लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
Recommended Video

कैसे करें बुकिंग, क्या हैं जरूरी दिशा-निर्देश
- मुगल गार्डेन जाने के लिए आपको राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
- मुगल गार्डेन 12 फरवरी से 16 मार्च के बीच सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा।
- गार्डेन में आने के लिए 7 अलग-अलग समय के स्लॉट रखे गए हैं।
- मुगल गार्डेन में शाम 4 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
- हर स्लॉट में अधिकतम 100 लोगों को आने की अनुमति होगी
- यहां आने वाले लोग अपने साथ मोबाइल फोन रख सकते हैं।
- मुगल गार्डेने आने वालों से अपील की गई है कि लोग अपने साथ पानी की बोतल, सूटकेस, बैग, पर्स, कैमरा, रेडियो, बॉक्स, छाता, हथियार, खाने की चीजें लेकर नहीं आएं।
- मुगल गार्डेन में घूमते समय मास्क पहनना अनिार्य है, साथ ही लोगों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। लोगों को गेट नंबर 35 से आने आने और जाने की अनुमति होगी।












Click it and Unblock the Notifications