गोहत्या के शक में गांव वालों ने दो युवकों पर किया हमला, एक की मौत, एक कोमा में

सतनाः मध्यप्रदेश के सतना जिल के अमगार गांव में गोहत्या के आरोप में एक युवक की पिट-पिटकर हत्या कर दी। ये घटना गुरुवार की शाम हो हुई, जब रियाज(45) और शकील(33) अपने गांव लौट रहे थे। पिटाई के बाद रियाज की मौके पर ही मौत हो गई और शकील बुरी तरह घायल हो गया। शकील की हालात गंभीर बताई जा रही है, वो अभी कोमा में है। शकील को जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक रियाज की दो बेटियां हैं।

जांच के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है

जांच के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक गाय के कटे हुए सिर मिले थे। हालांकि, ये भी साफ नहीं हो पाया है कि इन शवों का रियाज और शकील के साथ क्या संबंध है। जांच के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है अमगार गांव में अधेड़ की हत्या के बाद से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों ने लगाया गोहत्या का आरोप

ग्रामीणों ने लगाया गोहत्या का आरोप

इस मामले में पुलिस ने अमगार गांव के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रियाज और शकील गांव लौट रहे थे, इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने इन दोनों पर हमला कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने कहा है कि शकील और रियाज नामक व्यक्तियों को अमगार के जंगल में गोहत्या करते हुए देखा गया था। इससे ग्रामीण भड़क गए और लाठियों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मौके पर ही रियाज की हो गई मौत

मौके पर ही रियाज की हो गई मौत

इस हमले में रियाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शकील की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में रियाज और शकील के परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले पर बोलने से इनकार कर दिया।

की जा रही है मामले की जांच

की जा रही है मामले की जांच

इस पूरे मामले में एसडीओपी(मैहर) अरविंद तिवारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अधेड़ की हत्या किसने की है, इसका पता अभी नहीं चला है। जांच पूरी होने के बाद आरोपितों को नामजद किया जाएगा। हालात अब सामान्य हैं। घटनास्थल पर मांस और औजार बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+