MP: कांग्रेस ने लगाया किसानों को पीटने का आरोप, शिवराज ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्लीः मध्यप्रदेश में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को शिवराज सरकार पर आरोप लगाया। कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों की पिटाई की गई। आरोप है कि मध्यप्रदेश के टिकामगढ़ जिले में सूखा प्रभावित जिले में किसानों के एक समूह को मंगलवार को शाम को पुलिस द्वारा हिसासत में लिया। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के आरोपों के बाद शिवराज सिंह चौहन ने जांच केआदेश दे दिए हैं।
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। राज्य के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि तीन दिनों के भीतर जांच करके रिपोर्ट सौंपे।
बता दें, कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टिकागढ़ में किसानों ने विरोध का आयोजन किया गया था। जिलें में किसान सूखा प्रभावित स्थित के मुआवजे की मांग कर रहे थे, इस साल राज्य में कम वर्षा हुई है।
कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार किया और पुलिस ने किसानों की पिटाई की। इस आरोप के जवाब में गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि "किसी भी किसान को पुलिस थाने में मार डाला गया।"