सांसद बोले, लंका की तरह सरकारी ऑफिस को जला दूंगा, अफसरों को नंगा कर घुमाऊंगा

दरभंगा से सांसद और बीजेपी से निलंबित नेता कीर्ति आजाद ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों को वक्त पर सरकारी मदद ना मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई है

नई दिल्ली। बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जानने पहुंचे बीजेपी सांसद ने अफसरों को नंगा कर घुमाने की धमकी दी साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत में कोताही बरती गई तो वो लंका की तरह सरकारी दफ्तरों को जला देंगे। सासंद यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि जो अधिकारी सही तरीके से काम नहीं करते हैं तो उनका सिर मुंडवा कर, कपड़े उतरवाकर उन्हें गदहे पर बिठा कर घुमाया जाएगा।

सांसद बोले, लंका की तरह सरकारी ऑफिसों को जला दूंगा, अफसरों का नंगा कर घुमाउंगा

दरभंगा से सांसद और बीजेपी से निलंबित नेता कीर्ति आजाद ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों को वक्त पर सरकारी मदद ना मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ पीड़ित बेहद परेशान हैं। कीर्ति आजाद ने धमकी दी है कि अगर दरभंगा में बाढ़ राहत में कोताही बरती गई तो वे लंका की तरह सरकारी दफ्तरों को जला देंगे।

कीर्ति आजाद बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे थे। राहत कार्यों में अधिकारियों की लापरवाही देख सांसद महोदय अपना आपा खो बैठे और कहा कि अगर उनके लोगों को परेशानी हुई तो वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर देंगे। कीर्ति आजाद ने वहां मौजूद दरभंगा के एसडीओ मोहम्मद रफीक को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी सही तरीके से काम नहीं करते हैं तो उनका सिर मुंडवा कर, कपड़े उतरवाकर उन्हें गदहे पर बिठा कर घुमाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+