हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: राज्यसभा में जया बच्चन बोलीं- रेप के दोषियों को जनता के बीच सजा मिले

Recommended Video

    Jaya Bachchan strongly condemns the Hyderabad case in the Rajya Sabha |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। तेलंगाना के हैदराबाद में हुई घटना से देशभर में गुस्से का माहौल है। महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा डर गई हैं। अब ऐसे में अभिनेत्री से नेता बनीं जया बच्चन का भी बयान आया है। राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने इस मामले पर राज्यसभा में चिंता जाहिर की है। उन्होंने सरकार से उत्तर मांगने को कहा।

    rajya sabha, rajya sabha mp, jaya bachchan, Hyderabad, hyderabad doctor murder, hyderabad case, hyderabad news, hyderabad girl news, hyderabad rape case, government, hyderabad rape victim news in hindi, राज्यसभा, राज्यसभा सांसद, जया बच्चन, हैदराबाद डॉक्टर मर्डर, निर्भया, हैदराबाद, हैदराबाद रेप केस, पशु चिकित्सक की हत्या, केंद्र सरकार

    जया बच्चन ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब लोग चाहते हैं कि सरकार उचित उत्तर दे।'

    सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग होनी चाहिए

    सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग होनी चाहिए

    जया बच्चन ने कहा कि ऐसा काम करने वाले लोगों की सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग होनी चाहिए। साथ ही जिन पुलिसवालों ने लापरवाही बरती है उनका नाम भी सार्वजनिक होना चाहिए।

    'देश महिलाओं को बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं'

    वहीं एआईएडीएमके सांसद विदिला सत्यनानथ ने कहा, 'देश महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। 31 दिसंबर से पहले इन चारों आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। एक फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाना चाहिए। न्याय में देरी न्याय से वंचित करता है।'

    क्या है मामला?

    क्या है मामला?

    गौरतलब है कि हैदराबाद में एक हाईवे ब्रिज के नीचे महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली थी। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उसकी स्कूटी रास्ते में खराब हो गई थी और कुछ लोगों ने उसे मदद ऑफर की। इसके अगले दिन यानी फोन करने के करीब 9 घंटे बाद जला हुआ शव बरामद हुआ। अपराध में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+